पटना। बिहार के 16वें राज्य विश्वविद्यालय के रूप में यूजीसी ने नवगठित मुंगेर विश्वविद्यालय को मान्यता दे दी है। मुंगेर विश्वविद्यालय के गठन को राज्य सरकार ने पिछले साल मंजूरी दी थी, जिसे मार्च 2018 में अधिसूचित कर दिया गया। मुंगेर विवि के साथ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और पूर्णिया विश्वविद्यालय की अधिसूचना भी मार्च में ही जारी की गई। इसके बाद सभी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति हुई। नए सत्र से अपना काम शुरू करने के लिए कॉलेजों का भी बंटवारा हो गया। अब मुंगेर विश्वविद्यालय ने इन तीनों में सबसे पहले यूजीसी से मान्यता ले ली है। यूजीसी ने मुंगेर विश्वविद्यालय को सिर्फ रेगुलर मोड में पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति दी है। यानी दूर शिक्षा माध्यम से पाठ्यक्रम संचालन का अधिकार नहीं होगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



