जालन्धर : बॉलीवुड मेें आजकल महान खिलाडिय़ों की बायोपिक बनाने की दौड़ सी शुरू हो गई है। मिल्खा सिंह हो या महेंद्र सिंह धोनी, कुछ प्रमुख खिलाडिय़ों पर बनी बायोपिक ने अच्छा खासा बिजनेस किया तो अब बॉलीवुड के प्रमुख डायरेक्टर भी बायोपिक बनाने का तवज्जो दे रहे हैं। इसी फेहरिस्त में अब नया नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का आ रहा है।
बताया जा रहा है कि वायाकॉम 18 ने मिताली के जीवन पर फिल्म बनाने के अधिकार हासिल किए हैं। फिल्म में मिताली का रोल कौन करेगी, इस बाबत कई एक्ट्रैस का नाम सामने आ चुका है। लेकिन जिस एक्ट्रैस का दावा सबसे ज्यादा मजबूत दिख रहा है वह है- तापसी पन्नू।
तापसी से जब मिताली की बायोपिक करने बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, ऐसी बातें तो जरूर उठी है लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि अभी स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हुई है ऐसे में कौन फिल्म में फिट बैठता है, कौन नहीं इसके बारे में बताना जल्दबाजी होगा। हालांकि तापसी ने यह भी कहा कि अगर उन्हें बायोपिक करने का प्रस्ताव मिलेगा तो बेझिझक इसे स्वीकार करेंगी।
बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली 194 वनडे मैचों में 50.18 की औसत से 6 शतक और 50 अद्र्धशतक लगाकर 6373 रन बना चुकी है। वनडे के अलावा टी-20 में भी 2 हजार से ज्यादा रन उनके नाम पर हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

