Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विभाग की लापरवाही से “202.04 करोड़ के अनुदान से वंचित हुआ शहरी निकाय
    Top Story

    विभाग की लापरवाही से “202.04 करोड़ के अनुदान से वंचित हुआ शहरी निकाय

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 24, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। शहरी स्थानीय निकायों की लापरवाही की वजह से कई केंद्रीय अनुदानों से राज्य को वंचित होना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने 13वें वित्त आयोग अनुदानों की उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर केंद्र को नहीं भेजा। इस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे राज्य को 202.04 करोड़ के अनुदान से वंचित होना पड़ रहा है। एक तो राज्य सरकार की ओर से उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर नहीं भेजा गया, दूसरी ओर परफॉर्मेंस अनुदान विमुक्त करने के लिए अनिवार्य शर्तों का भी पालन नहीं किया गया। इसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ेगा। उन्हें अब निकायों के माध्यम से होनेवाले विकास कार्य से वंचित रहना पड़ेगा।

    विशेष क्षेत्र का अनुदान भी हाथ से फिसला

    साल 2011 से 2016 के बीच के शहरी निकायों की नौ सैंपल आॅडिट रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार की गड़बड़ियों का भी खुलासा हुआ है। आॅडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने और योजना से जुड़ी जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करने की वजह से ही राज्य सरकार 13वें वित्त आयोग के 202.04 करोड़ से वंचित रह गयी। साथ ही विशेष क्षेत्र के अनुदान के 9.47 करोड़ के लाभ के लिए भी राज्य को आयोग्य करार दे दिया गया।

    नगर निकायों के 53 कार्य अधूरे

    सरकार द्वारा नगर निकाय के माध्यम से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन करने के सरकारी क्रियाकलापों पर कई प्रश्न खड़े हो रहे हैं। इसे सरकार ने दूर करने की कोशिश नहीं की, जिसका नुकसान राज्य की जनता को उठाना पड़ रहा है। चयनित शहरी स्थानीय निकाय में 113.41 करोड़ अनुदानित राशि के 42 कार्य स्वीकृति के बाद भी नहीं हो सके, जबकि 64.5 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद 126 करोड़ की प्राक्कलित राशि के 53 कार्य अधूरे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश को शर्मसार करनेवाली है बच्चा बेचने की घटना : प्रियंक
    Next Article दो जंगलों में आग लगी, 100 घर जलने से 20 की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version