झारखंड के रांची, आदित्यपुर, चास, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग शहर शामिल है
रांची. अटल मिशन फॉर रिज्युनिवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अम्रुत) में झारखंड फिर बेस्ट परफॉर्मर बन गया है। अम्रुत योजना का रिफॉर्म तैयार करने में झारखंड को तीसरे वर्ष भी अवार्ड मिला है। लखनऊ में आयोजित स्मार्ट सिटी मिशन, अम्रुत और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यक्रम में सूडा निदेशक राजेश शर्मा को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने अवार्ड सौंपा। उन्होंने कहा कि झारखंड ने अम्रुत का रिफॉर्म तैयार करने और उसे लागू करने में सबसे बेहतरीन कार्य किया है।
अम्रुत योजना के लिए झारखंड के रांची, आदित्यपुर, चास, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग शहर शामिल है। इन शहरों में जलापूर्ति, स्लज मैनेजमेंट, सीवरेज-ड्रेनेज और पार्क बनाने की योजना अम्रुत के तहत हो रही है। रांची में दो पार्क का निर्माण अम्रुत योजना के तहत कराया जा रहा है। इसके अलावा पूरे शहर के 2 लाख से अधिक घरों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए वाटर सप्लाई योजना पर काम शुरू करने की तैयारी हो रही है।