नई दिल्ली : चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के साथ-साथ देशभर में जश्न का माहौल है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो और भारतीयों को बधाई संदेश दिया। इस मौके पर पीएम ने चंद्रयान 2 के फायदे भी गिनाए। मोदी ने ट्वीट के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें मोदी खड़े होकर लॉन्च देख रहे हैं। तस्वीरें बताती हैं कि मोदी की मिशन पर पूरी नजर थी और वह भी मिशन के लिए आम भारतीय की तरह ही उत्साहित थे। इसरो के इस कारनामे का राज्यसभा और लोकसभा में भी जिक्र हुआ।

पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ‘अपने गौरवमय इतिहास में भारत ने कुछ शानदार पल और जोड़े। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग हमारे वैज्ञानिकों की ताकत और 130 करोड़ भारतीयों के दृढ़ निश्चय को दिखाती है।’

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version