Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पीएम के मन की बात में रांची का डंका
    Top Story

    पीएम के मन की बात में रांची का डंका

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 29, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में मन की बात की दूसरी कड़ी में रविवार को झारखंड और रांची की खूब चर्चा की। उन्होंने ओरमांझी के आरा केरम गांव में ग्रामीणों द्वारा किये गये काम की तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के महत्व पर उन्होंने कहा, मेरे कहने से पहले भी जल संरक्षण आपके मन को छूने वाला विषय था। देश में जल संरक्षण के कई तरीके अपनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, रांची से कुछ दूर ओरमांझी प्रखंड के आरा केरम गांव में जल प्रबंधन का ऐसा प्रयास किया गया है, जो मिसाल बन गया है। ग्रामीण श्रमदान करके प्राकृतिक तरीके से जल प्रबंधन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने श्रमदान करके पहाड़ से बहते झरने को एक निश्चित दिशा देने का काम किया। वह भी शुद्ध देसी तरीका। इससे न केवल मिट्टी का कटाव और फसल की बर्बादी रुकी है, बल्कि खेतों को भी पानी मिल रहा है। ग्रामीणों का ये श्रमदान, अब पूरे गांव के लिए जीवनदान से कम नहीं है। पीएम ने बताया कि मेघालय देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अपनी जल नीति तैयार की है। साथ ही हरियाणा में उन फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें कम पानी की जरूरत होती है।
    पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ने को बेताब हैं। उनमें प्रदेश और देश के विकास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का उत्साह देखते ही बनता है। पीएम ने बाढ़ के संकट में घिरे लोगों को भी आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर पर्याप्त कदम उठा रही है। पीएम मोदी ने मन की बात में जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी मोहम्मद असलम का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि असलम ने माइ गॉव ऐप पर कम्यूनिटी मोबिलाइजेशन प्रोग्राम ‘बैक टु विलेज’ के आयोजन की जानकारी दी। मोदी ने कहा, जब मैंने जून महीने में आयोजित बैक टु विलेज प्रोग्राम की जानकारी ली, तो पता चला कि कश्मीर के लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए बेताब हैं। पीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पहली बार बड़े-बड़े अधिकारी गांवों में गये और ग्रामीणों ने जिन अधिकारियों को कभी देखा तक नहीं था, उनके सामने बैठकर अपनी समस्याएं खुलकर बतायीं। यह कार्यक्रम सरकारी खानापूर्ति नहीं थी, बल्कि राज्य की सभी करीब साढ़े चार हजार पंचायतों में आयोजित की गयी थी। पीएम ने कहा, इस बार अधिकारियों ने दो दिन और एक रात गांव में ही बितायी। इस दौरान सरकारी अधिकारियों ने गांव वालों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और यह भी जाना कि उन तक ये सरकारी योजनाएं पहुंचती भी हैं या नहीं।
    सफल नहीं हो पायेंगे नफरत फैलाने वाले
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि ‘बैक टु विलेज’ प्रोग्राम को दिलचस्प बनाने के लिए कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। यह आयोजन जनभागीदारी का उत्सव बन गया। बैक टु विलेज कार्यक्रम के तहत अधिकारी दूर-दराज के गांवों में भी गये, जहां पहुंचने के लिए एक-डेढ़ दिन तक पैदल चलना पड़ा। शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग के गांवों में अधिकारियों का भव्य स्वागत हुआ। पीएम ने कहा, विकास की शक्ति, बम-बंदूक की शक्ति पर भारी पड़ती है। जो लोग नफरत फैलाना चाहते हैं, वे अपने मकसद में कभी सफल नहीं हो पायेंगे।
    चंद्रयान 2 की लांचिंग से मिली दो सीख
    प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्पेस मिशन के लिहाज से 2019 हमारे देश के लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है। मार्च में एसैट लॉन्च किया था और फिर जुलाई में चंद्रयान 2 मिशन की लांचिंग हुई। एसैट मिसाइल से महज तीन मिनट में तीन सौ किलोमीटर दूर सैटेलाइट को गिरा दिया गया। प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई को लांच चंद्रयान मिशन 2 का जिक्र करते हुए कहा कि हमें इससे दो सीख मिलती है। उन्होंने कहा, चंद्रयान 2 मिशन कई मायने में विशेष है। चंद्रयान 2 से विश्वास और निर्भीकता की सीख मिली। हमें अपने टैलेंट पर विश्वास करना चाहिए, अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना चाहिए। चंद्रयान 2 पूरी तरह से देश का मिशन है। मोदी ने आगे कहा, किसी भी व्यवधान से घबराना नहीं चाहिए। वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके चंद्रयान की तकनीकी खामी को इतनी जल्दी ठीक कर दिया। व्यवधान के बाद भी चंद्रयान के गंतव्य तक पहुंचने का समय बदला नहीं। इससे सीख मिलती है कि हमारे जीवन में व्यवधान आते हैं, लेकिन इससे पार पाने की क्षमता भी हमारे अंदर ही होती है। पीएम ने कहा कि अब सितंबर महीने का बेसब्री से इंतजार है, जब लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता 24 को
    Next Article 100वें दिन भी रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version