Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WC: इंग्लैंड ने रोका भारत का विजय रथ
    Top Story

    WC: इंग्लैंड ने रोका भारत का विजय रथ

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बर्मिंगम : वर्ल्ड कप में अजेय रही टीम इंडिया का विजय रथ रविवार को इंग्लैंड ने रोक दिया। रोहित शर्मा के शानदार शतक (102) के बावजूद टीम इंडिया इंग्लैंड के 337 रनों से 31 रन पीछे रह गया। कप्तान विराट कोहली (66) ने हाफ सेंचुरी बनाई। इन दोनों के बाद हार्दिक पंड्या (45) ने कुछ कोशिशें जरूर कीं, लेकिन उनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाया। मौजूदा वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की पहली हार है। इतना ही नहीं 1992 वर्ल्ड कप बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से पहले बार हारी है। इससे पहले 27 साल पहले इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 1992 में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को आखिरी बार मात दी थी। इंग्लैंड की भारत पर इस जीत से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कुछ हद तक झटका लगा है।

    अब तक सिर्फ टीम इंडिया ही इस टूर्नमेंट ने अपना अजेय अभियान बचाया हुआ था। लेकिन इंग्लैंड ने आज उसके अजेय अभियान क्रम तोड़ दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट(3/55) ने सर्वाधिक तीन और क्रिस वोक्स ने 2/46 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (111) के शतक के अलावा जेसन रॉय (66) और बेन स्टोक्स (79) ने उम्दा हाफ सेंचुरी जड़ी थीं। इसकी बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने भारत के सामने 338 रन की विशाल चुनौती रखी थी।

    भारतीय पारी का रोमांच
    बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (0) बगैर खाता खोले पविलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला। कप्तान और उपकप्तान की इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन जोड़े। यहां विराट कोहली वर्ल्ड कप में अपनी लगातार 5वीं हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद पविलियन लौट गए।

    रोहित का इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक
    इसके बाद रोहित का साथ देने क्रीज पर इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे ऋषभ पंत आए। उन्होंने रोहित के साथ 52 रन की साझेदारी की। यहां रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरा और वनडे करियर की 25वां शतक जमाने के बाद पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जॉस बटलर को कैच थमा गए।

    लंबी पारी नहीं खेल सके पंत और हार्दिक
    इसके बाद पंत (32) और हार्दिक (45) ने टीम के जरूरी रन जुटाने की कोशिश जरूर की लेकिन वे दोनों ही टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए। अंत में एमएस धोनी (42) की नाबाद पारी और केदार जाधव (12*) ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 300 पार तो पहुंचा दिया लेकिन 50 ओवर के खत्म होने के बाद टीम इंडिया इस मैच में 31 रन से हार गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुफ्ती ने उठाया इंडिया की हार पर सवाल
    Next Article बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 100 रुपये सस्ता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version