Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»असम में बाढ़ से 17 जिलों के 6,80,931 लोग प्रभावित
    Top Story

    असम में बाढ़ से 17 जिलों के 6,80,931 लोग प्रभावित

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 6, 2020Updated:July 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य में बाढ़ के हालात में धीरे-धीरे सुधार होता दिखाई दे रहा है। असम आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से रविवार की देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या अब 17 रह गई है। राज्य में 22 मई से बाढ़ के जो हालात बने हैं वह अब भी कामय हैं। हालांकि बीच-बीच में स्थिति काफी सामान्य हुई थी लेकिन अचानक फिर से बारिश तेज हो गई, जिसके चलते बाढ़ के हालात बेकाबू हो गए।

    केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार निमातीघाटी (जोरहाट) और धुबरी में ब्रह्मपुत्र; एनटी रोड क्रॉसिंग (शोणितपुर) में जिया भराली; धरमतुल (नगांव) में कपिली नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शनिवार देर शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार असम के धेमाजी, बिश्वनाथ, चिरांग, दरंग, नलबाड़ी, बरपेटा, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट, तिनसुकिया जिला के 36 राजस्व सर्किल के 1073 गांवों के 6,80,931 लोग अभी भी प्रभावित हैं।

    बदली स्थिति में बाढ़ से अभी तक 17 जिलों के 45,175.93 हेक्टयर कृषि भूमि अभी भी जलमग्न है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 62 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। राहत शिविरों में कुल 4,853 व्यक्ति रह रहे हैं। इस बार की बाढ़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है।

    बाढ़ के चलते 4,39,636 बड़े जानवर, 1,82,120 छोटे जानवर तथा 7,22,319 पोल्ट्री बाढ़ से अभी भी प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, सर्किल अधिकारी, स्थानीय नागरिकों की टीमों को तैनात किया गया है।

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में रविवार को 123 नावें तैनात की गई थीं। बाढ़ में फंसे 210 लोगों को बाहर निकलाकर सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावितों के बीच सरकार की ओर से 2,121.05 क्वींटल चावल, 330.56 क्वींटल दाल, 92.03 क्वींटल नमक, 203.7 लीटर सरसो का तेल के अलावा अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया है। बाढ़ के चलते कई सड़कें, बांस व आरसीसी के कई पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में कोरोना से 3 और मौतें, 13 जिलों में 99 नए संक्रमित
    Next Article कारोबार में सुधार के संकेत, जून में निकाले गए 12.40 लाख करोड़ रुपये के 4.27 करोड़ ई-वे बिल
    sonu kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version