Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम हेमंत और मंत्री भोक्ता क्वारेंटाइन
    Jharkhand Top News

    सीएम हेमंत और मंत्री भोक्ता क्वारेंटाइन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 9, 2020Updated:July 9, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो विधायक मथुरा महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद पूरे राज्य में खलबली मच गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को एहतियातन होम क्वारेंटाइन हो गये हैं। उनका कोरोना का टेस्ट किया जायेगा। मिथिलेश ठाकुर के सरकारी आवास के गृह प्रवेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। इसके अलावा कोरोना संक्रमित विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी उनसे मुलाकात की थी। इसी आलोक में एहतियात बरतते हुए मुख्यमंत्री ने होम क्वारेंटाइन का फैसला लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया गया है। आवास में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। रांची नगर निगम द्वारा सीएम आवास को पूरी तरह सेनिटाइज किया गया। सीएम आवास के बाहर लोगों को मिलने से सुरक्षाकर्मी मना कर रहे हैं।

    सीएम के प्रधान सचिव, प्रेस सलाहकार भी क्वारेंटाइन
    सीएम के होम क्वारेंटाइन होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू भी होम क्वारेंटाइन हो गये हैं।

    सीएम हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट
    खुद को होम क्वारेंटाइन किये जाने की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं हमारे दल के विधायक मथुरा महतो कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। दोनों साथी अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं। एहतियात के तौर पर आज से अगले कुछ दिनों के लिए मैं भी सेल्फ आइसोलेशन में रहूंगा, पर हर जरूरी कार्यों का निष्पादन करता रहूंगा। आप सबसे पुन: आग्रह है कि जितना हो सके, भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। अगर मास्क ना हो, तो कोई कपड़े से अपने चेहरे को अच्छे से ढंकें। हर बार की तरह आपको याद दिलाना चाहूंगा कि आपस में दूरी रखें, पर दिलों को जरूर जोड़े रखें।

    पेयजल स्वच्छता विभाग का मुख्यालय सील, सभी कर्मचारी क्वारेंटाइन
    पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी है। तमाम मंत्री और विधायकों के अलावा अधिकारी भी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस स्थित सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बिना जांच अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, नेपाल हाउस स्थित पेयजल स्वच्छता विभाग मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन में कर दिया गया है।

    मंत्रियों-विधायकों के आवासों को किया गया सेनिटाइज
    मंत्री और विधायक के संक्रमित पाये जाने के बाद नगर निगम ने बुधवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास तथा मंत्रियों और विधायकों के आवासों को सेनिटाइज किया। सीएमओ और नेपाल हाउस तथा प्रोजेक्ट भवन को भी सेनिटाइज किया गया।

    सत्यानंद भोक्ता भी होम क्वारेंटाइन
    राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी एहतियात के तौर पर होम क्वारेंटाइन में चले गये हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी एक बयान में दी। उनके आवास में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोक दिया गया है। हटिया विधायक नवीन जयसवाल भी क्वारेंटाइन हो गये हैं। वह मंत्री के गृहप्रवेश में शामिल हुए थे।

    झामुमो और भाजपा के कार्यालय बंद
    कोरोना संक्रमण का असर अब राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी दिख रहा है। भाजपा के राज्य मुख्यालय और झामुमो के केंद्रीय कार्यालय को बंद कर दिया गया है। बरियातू स्थित झामुमो का केंद्रीय कार्यालय बंद कर दिया गया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि अगले आदेश तक बरियातू स्थित केंद्रीय कार्यालय को बंद किया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित विधायक मथुरा महतो भी झामुमो कार्यालय पहुंचे थे। उधर भाजपा के हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है। यहां किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। विशेष स्थिति में पार्टी के पदाधिकारी की अनुमति से ही यहां प्रवेश मिल सकता है। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर फेस टेंप्रेचर और सेनिटाइजेशन मशीन लगायी गयी है।

    CM Hemant and Minister Bhokta Quarantine
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैट्रिक में 75.01 % पास, नेतरहाट के मनीष स्टेट टॉपर
    Next Article मां के सुनाए एक शेर ने जगदीप को कभी हारने नहीं दिया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version