Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मैट्रिक में 75.01 % पास, नेतरहाट के मनीष स्टेट टॉपर
    Jharkhand Top News

    मैट्रिक में 75.01 % पास, नेतरहाट के मनीष स्टेट टॉपर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 9, 2020Updated:July 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में मैट्रिक का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इस बार 75.01 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। बेहतर परीक्षा परिणाम में कोडरमा पहले, रांची दूसरे और पलामू तीसरे स्थान पर रहा। पास छात्रों की संख्या एक लाख 37 हजार तीन है, जबकि एक लाख 51 हजार 925 छात्राओं ने बाजी मारी है। रिजल्ट जैक की वेबसाइट अपलोड कर दिया गया है।
    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल सभागार में रिजल्ट जारी किया। 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जायेगा। इसके बाद इंटर कला के नतीजे घोषित किये जायेंगे। इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल एक लाख 80 हजार 532 छात्र और दो लाख चार हजार 614 छात्राएं शामिल हुई थीं। कुल 75.88 फीसदी लड़कों ने और 74.25 फीसदी छात्राओं ने बाजी मारी है।

    नेतरहाट ने मारी बाजी मनीष बने स्टेट टॉपर
    मैट्रिक परीक्षा में नेतरहाट ने फिर बाजी मारी है। जैक द्वारा जारी मेधा सूची के अनुसार टॉप 10 में कुल 34 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें से 12 नेतरहाट आवासीय विद्यालय के हैं। स्टेट टॉपर इसी स्कूल के मनीष कटारिया बने हैं। उन्हें 490 अंक मिले हैं।

    टॉपर को देंगे आॅल्टो कार: जगरनाथ महतो
    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि छात्रों के लिए यह अहम दिन है। छात्रों के एक साल के लेखा-जोखा का मूल्यांकन हुआ है। सभी छात्र, शिक्षक, अभिभावक को बधाई देता हूं। पहले स्थान पर आने वाले को आॅल्टो कार देंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले बोल चुके हैं, इसलिए अवश्य देंगे। असफल छात्रों को हार नहीं माननी चाहिए।

    जैक परिवार खुश: अध्यक्ष
    जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि जैक के आग्रह पर शिक्षा मंत्री जगनाथ महतो के पहुंचने के कारण कार्यक्रम बेहतर हुआ है। इससे जैक परिवार खुश है। वे सबका आभार व्यक्त करते हैं।

    सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामना
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले सभी बच्चों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट में कहा, सफल बच्चों को मेरी अनेक-अनेक शुभकामनाएं। जो सफल नहीं हो पाये, उनसे भी मेरा आग्रह है हिम्मत न हारें। मेहनत करें, कामयाबी आपके कदम चूमेगी। परमात्मा से आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

    75.01% pass in Matriculation Manish State Topper of Netarhat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहेबगंज में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या
    Next Article सीएम हेमंत और मंत्री भोक्ता क्वारेंटाइन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

      October 30, 2025

      चुनाव आयोग ने एआई से बनी सामग्री के दुरुपयोग पर लगाई रोक

      October 30, 2025

      नो-एंट्री विवाद मामला: 74 नामजद और 500 अज्ञात पर केस, 16 भेजे गए जेल

      October 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      • पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी में 3 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के आभूषण बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version