जमशेदपुर। जमशेदपुर के भाजपा नेता सह वकील की हत्या से राज्य की सियासत गर्मा गयी है। एक ओर वकील इस घटना से आक्रोशित हैं और उन्होंने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जमशेदपुर कोर्ट परिसर में वकीलों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मृतक प्रकाश यादव के घर पहुंचे और परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया। उन्होंने भी हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इधर, बिरसानगर थाना की पुलिस ने अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या में जमीन माफिया अमूल्यो कर्मकार और गौतम घोष समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के बाद से इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version