Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अनुपम खेर की मां दुलारी खेर, भाई राजू, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित
    ताजा खबरें

    अनुपम खेर की मां दुलारी खेर, भाई राजू, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब अनुपम खेर की मां दुलारी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। दुलारी खेर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अनुपम खेर के भाई राजू, भाभी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि भतीजा निगेट‍िव निकला। अनुपम खेर ने भी अपना टेस्ट करवाया है, वे निगेट‍िव पाए गए हैं। इसकी जानकारी अनुपम खेर ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर दी है।
    अनुपम खेर ने ट्विटर एक वीडियो शेयर कर लिखा-‘यह सभी को सूचित करना है कि मेरी मां दुलारी को कोविड (माइल्ड) मिली है। हमने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है। मेरे भाई, भाभी और भतीजी ने सावधानी बरतने के बावजूद माइल्ड पॉजिटिव पाए गए हैं। मैंने भी अपना टेस्ट करवाया है और मेरा रिपोर्ट निगेटिव आया। बीएमसी को सूचना दे दी गई है।’
    वीड‍ियो में अनुपम कह रहे हैं क‍ि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी। उन्हें कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और कुछ भी नहीं खा रही थी और सोती रहती थी। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिट‍िव की पुष्ट‍ि हुई। फिलहाल अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बारे में बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा।
    वीडियो में अनुपम खेर कह रहे हैं कि मैं और मेरे भाई ने भी अपना टेस्ट करवाया, जिसमें मेरे भाई राजू हल्के पॉजिटिव निकले और मैं नेगेटिव निकला। अनुपम ने लोगों से अपील की है क‍ि वे अपने माता-पिता का ख्याल रखें। उन्होंने डॉक्टर्स की भी तारीफ की है, जो दिन-रात लोगों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी बरतने के बाद भी उनको कोरोना हो गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोविद-19 : देश का रिकवरी रेट बढ़ कर हुआ 63 प्रतिशत
    Next Article कोरोना कहर के बावजूद शॉपिंग मॉल्स में बढ़ी बिक्री
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version