गुवाहाटी। असम में अब तक का सर्वाधिक एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई है। यह संख्या वाकई में चौंकाने वाली है। इससे यह भी साबित हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने इसको लेकर जो तैयारियां शुरू की हैं, संभवतः आने वाले दिनों में वह भी नाकाफी हो जाएं। बावजूद असम में पिछले 24 घंटे के दौरान असम में 1202 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि 416 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। नये कुल 1202 मरीजों में से अकेले 777 मामले सिर्फ गुवाहाटी में दर्ज हुए हैं।

राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार रात ट्वीट कर बताया कि राज्य में अब तक का सर्वाधिक 1202 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने 416 संक्रमितों के स्वस्थ होने की जानकारी दी है। उन्होंने राज्यवासियों से कोरोना के मद्देनजर सभी से विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।

राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 11,001 हो गई है। 6743 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 4241 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 14 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 03 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।

गुवाहाटी समेत राज्य में जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उसको देखते हुए राज्य सरकार ने 28 जून की मध्य रात्रि 12 बजे से गुवाहाटी में 14 दिनों के लिए सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि, आगामी 06 और 07 जुलाई को लॉकडाउन में कुछ रियायत देने की सरकार ने घोषणा की है

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version