Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बैंक्वेट-मैरेज हॉल और सभागारों की बुकिंग रद्द
    Jharkhand Top News

    बैंक्वेट-मैरेज हॉल और सभागारों की बुकिंग रद्द

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 8, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पांव फैलाना शुरू कर दिया है। टुंडी से झामुमो के विधायक मथुरा महतो भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। मंगलवार को उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि की गयी। वह राज्य के पहले विधायक हैं, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। विधायक को धनबाद में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि उनके परिजनों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इस बीच हेमंत सरकार ने राज्य में संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला किया। सरकार ने किसी भी सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक समारोह के लिए मैरेज हॉल, बैंक्वेट या अन्य सभागार की बुकिंग पर रोक लगा दी है। इस बारे में जारी आदेश में कहा गया है कि लोग घर में आयोजन कर सकते हैं। सार्वजनिक समारोह की अनुमति नहीं दी जायेगी। सरकार कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लोगों को संक्रमण से बचने के लिए हर तरह के उपाय कर रही है। राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन पहले से ही घोषित है।
    इस बीच रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसडीओ कोर्ट को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। अब एसडीओ कोर्ट अगले आदेश तक के लिए बंद रहेगा। इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। एसडीओ आॅफिस से पत्र जारी कर रांची सिविल कोर्ट के वकीलों को भी सूचना दी गयी है। एसडीओ कोर्ट को नौ जून को ही बंद किया गया था। अब इसे अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।

    सरकार बरत रही सतर्कता
    झारखंड सरकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरी सतर्कता बरत रही है। रक्तचाप, मधुमेह, किडनी और सांस जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। मौजूदा वक्त में राज्य में मिल रहे कोरोना संक्रमितों के अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञ इसके खतरनाक रूप अख्तियार करने का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं। झारखंड में अब गली-मोहल्ले से कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ी है। हाल के दिनों में मिले संक्रमितों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं रही और न ही किसी कोरोना संक्रमित से उनका सीधा संपर्क हुआ है। राजधानी रांची में छह से ज्यादा ऐसे मामले सामने आये हैं। कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या भी हाल के दिनों में बढ़ी है। मंगलवार को भी धनबाद के एक 58 वर्षीय कोरोना पीड़ित की मौत रिम्स के कोविड सेंटर में इलाज के दौरान हो गयी।

    खलारी में भीड़ ने चोर को पीटा, वह निकला पॉजिटिव, थाना समेत पूरा इलाका सील
    रांची के निकट खलारी में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चोर को पीटनेवाली भीड़ ही मुसीबत में फंस गयी है। दरअसल सोमवार को देर रात एक युवक डीजल चोरी करता पकड़ा गया था। करीब 35 लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद पुलिस उसे थाना ले आयी। मंगलवार जब उक्त चोर का कोविड-19 का टेस्ट हुआ, तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसकी सूचना फैलते ही पूरे इलाके में एकाएक माहौल ही बदल गया। लोग दहशत में आ गये। वहीं प्रशासन ने इसकी सूचना मिलते ही थाना समेत पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। साथ ही चोर को पीटनेवाले लोगों की पहचान की जा रही है, ताकि उन्हें क्वारेंटाइन किया जा सके। चोेर को थाना लानेवाले पुलिसकर्मियों को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

    धनबाद के 23 पत्रकार मिले कोरोना पॉजिटिव
    धनबाद। कोरोना ने पत्रकारों पर कहर ढाया है। रविवार को शहर के जिन एक सौ पत्रकारों का टेस्ट हुआ था, उनमें से 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इन सभी को आइसोलेशन में रख दिया गया है। उनके परिजनों को भी होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। इसके बाद से पत्रकारों में दहशत है। बता दें कि इन पत्रकारों का सैंपल रविवार को लिया गया था। पीएमसीएच में उनकी जांच की गयी। रविवार को दो पत्रकारों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद सभी के सैंपल लिये गये।

    फेस मास्क और हैंड सेनिटाइजर आवश्यक वस्तु अधिनियम से बाहर
    नयी दिल्ली। फेस मास्क और हैंड सेनिटाइजर को अब आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के दायरे से बाहर कर दिया गया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब देश में चेहरा ढंकने के मास्क और सेनिटाइजर की आपूर्ति पर्याप्त है। ये अब आवश्यक उत्पाद नहीं रह गये हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 13 मार्च को फेस मास्क और सेनिटाइजर को एक सौ दिन के लिए आवश्यक वस्तु घोषित किया था।

    Booking of Banquet-Marriage Hall and Auditoriums canceled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की दो बेटियां दुनिया भर में हो रहीं चर्चित
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को ममता ने दी श्रद्धांजलि
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version