Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»ड्यूटी से 733 दिन गैर हाजिर होने पर कांस्टेबल बर्खास्त
    उत्तर प्रदेश

    ड्यूटी से 733 दिन गैर हाजिर होने पर कांस्टेबल बर्खास्त

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बागपत। जिले में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की फरारी में लापरवाही उजागर होने के बाद भी एक कांस्टेबल ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। वह इस केस से पहले भी ड्यूटी से लंबे समय गैर हाजिर रहा और बाद में भी। इस तरह ड्यूटी से 733 दिन गैर हाजिर होने पर पुलिस अफसरों ने उसको बर्खास्त कर दिया।
    एएसपी अनित कुमार का कहना है कि कांस्टेबल सुंदर सिंह ड्यूटी से 733 दिन अनुपस्थित रहा। नोटिस देने के बाद भी सिपाही ने कोई जबाव नहीं दिया। इसी कारण कांस्टेबल सुंदर सिंह को बर्खास्त किया गया। पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की फरारी के मामले में भी कांस्टेबल सुंदर सिंह की तत्कालीन सीओ लाइन की जांच में लापरवाही मिली थी। इसलिए उसको निलंबित किया गया था। इस केस की फिलहाल विभागीय जांच चल रही है।
    बता दें कि देहरादून पुलिस से 15 दिसंबर 2014 को दो एके-47 और एक कार्बाइन लूटकर बदमाशों ने गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा निवासी सरनावली (मुजफ्फरनगर) को छुड़ा लिया था। पुलिस ने राजफाश किया था कि कुख्यात सुनील राठी के इशारों पर उसके गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है। केस की साजिश रचने के आरोपित दिल्ली के मुंडका विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक बागपत जेल में बंद था। 26 सितंबर 2018 को एसआइ चमन सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार व कांस्टेबल सुंदर सिंह पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को इलाज के लिए जेल से दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां से रामवीर शौकीन पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। दिल्ली के संबंधित थाने में घटना का मुकदमा दर्ज हुआ था। लापरवाही उजागर होने पर तत्कालीन बागपत एसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।
    उधर एएसपी अनित कुमार का कहना है कि जांच में सामने आया कि पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को तीनों पुलिसकर्मी सफदरगंज हॉस्पिटल की बजाए, उसकी ससुराल देवली रोड खानपुर लेकर चले गए थे। उसको हथकड़ी भी नहीं लगा रखी थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गया था। एएसपी के मुताबिक इस मामले में बर्खास्तगी के संबंध में हेड कांस्टेबल राजकुमार को गत 14 जुलाई को नोटिस दिया गया है। जिसको 15 दिन के अंदर जबाव देना होगा। साथ ही एसआइ चमनसिंह की बर्खास्तगी के संबंध में मेरठ आइजी को पत्र लिया गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानपुर में अपहरण के बाद हत्या के मामले में प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा
    Next Article चीन की कंपनियों पर सरकार का नया अंकुश, बोली लगाने से रोका जा सकता है
    shivam kumar

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version