Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चीन की कंपनियों पर सरकार का नया अंकुश, बोली लगाने से रोका जा सकता है
    देश

    चीन की कंपनियों पर सरकार का नया अंकुश, बोली लगाने से रोका जा सकता है

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने चीन की कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत सामान्य वित्तीय नियमावली-2017 में संशोधन किया है। संशोधन के जरिए अब सरकार देश की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के आधार पर इन देशों की कंपनियों को बोली लगाने से रोक सकती है। संशोधन के अनुसार सरकार भारत की सीमा से लगे देशों से माल-सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इन कंपनियों को विदेश मंत्रालय से राजनीतिक और गृहमंत्रालय से सुरक्षा संबंधी मंजूरी लेना आवश्यक होगा।

    वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार रात को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत की सीमा से लगे देशों की ऐसी कंपनियां जो माल, सेवा और विभिन्न परियोजनाओं में बोली लगाती हैं, उन्हें अधिकार प्राप्त संस्था में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद ही यह कंपनियां बोली लगा सकती हैं। पंजीकरण के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने से जुड़े विभाग द्वारा अधिकार प्राप्त पंजीकरण समिति का गठन किया जाएगा ।

    एक अन्य आदेश के अनुसार जिन पड़ोसी देशों को भारत कर्ज (लाइन ऑफ क्रेडिट) या विकास सहायता देता है, वहां की कंपनियों को पहले से पंजीकरण कराने की शर्त से मुक्त रखा गया है। यह आदेश निजी क्षेत्र पर लागू नहीं होगा। सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति के मामले में 31 दिसंबर तक खरीद में छूट दी है।

    सरकार का यह फैसला सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों, वित्तीय संस्थानों, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और सरकारी सहायता प्राप्त सरकारी और निजी साझेदारी चलने वाली परियोजनाओं पर लागू होगा।

    विज्ञप्ति के अनुसार केन्द्र सरकार ने इस संबंध में राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर संविधान के अनुच्छेद 257 (1) के तहत नियमवाली अपनाने को कहा है। देश की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा में राज्य सरकारों की बड़ी भूमिका को स्वीकार करते हुए केन्द्र ने सरकारी खरीद के लिए राज्यों को अधिकारप्राप्त समिति का गठन करने के लिए कहा है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी मंजूरी जरूरी होगी।

    नए प्रावधान सभी नई निवदाओं पर लागू होंगे। पहले से आमंत्रित निविदाओं के संबंध में यदि आंकलन का पहला चरण अभी पूरा नहीं हुआ उनमें बोली लगाने वाली कंपनियों के लिए पंजीकरण जरूरी होगा। यदि वह पंजीकरण नहीं कराती हैं तो वह भाग नहीं ले सकेंगी। यदि निविदा पहले चरण के आगे के दौर में हो तो सामान्य रूप से टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा और पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। नया आदेश अन्य प्रकार की सरकारी खरीद पर भी लागू होगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleड्यूटी से 733 दिन गैर हाजिर होने पर कांस्टेबल बर्खास्त
    Next Article रोबो-ट्राली से कोरोना मरीजों को भोजन-दवा सर्व करने की तैयारी
    shivam kumar

      Related Posts

      काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

      April 29, 2026

      बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 

      April 29, 2026

      साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
      • झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान शुरू, मुख्यालय सहित कई जिलों में मिली राहत
      • बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 
      • साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
      • ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version