लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश की हर पंचायत में पांच-पांच चापाकल लगाये जायेंगे। डॉ उरांव लोहरदगा के दो दिवसीय दौरे के क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दो दिवसीय दौरा करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रविवार शाम को वापस रांची लौट गये। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया कि राज्य में दस लाख नये राशन कार्ड बनाया जायेगा। इसमें जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। विधवा को पेंशन के अलावा राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अलावा 100 यूनिट तक बिजली बिल को माफ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वह गांव-गांव घूम रहे हैं। कई जगहों पर देखा कि मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को रोजगार मिला है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को खाद-बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कारगर कदम उठाये गये। हर जरूरतमंद परिवारों को संकट में अनाज और भोजन उपलब्ध कराया गया और अब प्रवासी तथा स्थानीय कामगारों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यकारी अध्यक्ष और जोनल को- आॅर्डिनेटर की बैठक आज
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार को पार्टी के सभी कार्यकारी अध्यक्ष और जोनल को-आॅर्डिनेटरों की रांची कांग्रेस कार्यालय में अपराह्न 2.30 बजे से बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

