Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खिलाफ उत्तर बंगाल में दिख रहा बंद का असर
    Top Story

    विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खिलाफ उत्तर बंगाल में दिख रहा बंद का असर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे बंद का असर मंगलवार सुबह से ही दिखने लगा है। हेमताबाद के साथ-साथ पूरे उत्तर बंगाल में सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है। अधिकतर लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें, बाजार आदि बंद रखे हैं। सड़कों पर गाड़ियां नहीं चल रही हैं और लोग भी कम हैं।

    दरअसल, 59 वर्षीय विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव सोमवार सुबह घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मोबाइल दुकान के सामने फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया था। उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे। भारतीय जनता पार्टी और परिवार ने दावा किया है कि रात को एक बजे उन्हें फोन आया था जिसके बाद वह घर से निकले थे। उन्हें मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या करार देने के लिए शव को टांग दिया गया है।
    उत्तर दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने दावा किया था कि विधायक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें दो लोगों को उन्होंने मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है। इधर भारतीय जनता पार्टी के विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत की सीबीआई जांच की मांग पर अड़ी हुई है। कांग्रेस और माकपा ने भी भाजपा के सुर में सुर मिलाया है। देवेंद्र नाथ 2016 में माकपा कांग्रेस गठबंधन के समय माकपा के टिकट पर जीत दर्ज किए थे। उसके बाद 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। माकपा और कांग्रेस उन्हें अपना विधायक बता रही हैं और भाजपा भी उन्हें अपनी पार्टी का विधायक होने का दावा कर रही है। इसलिए तीनों पार्टियां अलग अलग ही सही, लेकिन एक सुर में हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।
    राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी विधायक की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विपक्ष का आरोप है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उन्हें मौत के घाट उतारा है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ही भाजपा ने आज 12 घंटे बंद का आह्वान किया है जिसका असर मंगलवार सुबह से ही दिखने लगा है। रायगंज में तो एक भी दुकान नहीं खुली है। सड़कों पर से गाड़ियां बिल्कुल नदारद हैं। वैसे संभावित संघर्ष को टालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती इलाके में की गई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडब्ल्यूबीपीडीसीएल ने 4400 करोड़ की लागत से शुरू किया सागरदीघी संयंत्र का निर्माण
    Next Article आयकर विभाग ने दी मोहलत, 30 सितंबर तक पूरा कर लें आईटीआर का अधूरा काम
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील

      May 2, 2026

      JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा

      May 2, 2026

      उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक गिरफ्तार, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त

      May 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
      • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
      • उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक गिरफ्तार, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version