Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देवघर के जमीन माफियाओं की नजर स्वतंत्रता सेनानी की जमीन पर
    Jharkhand Top News

    देवघर के जमीन माफियाओं की नजर स्वतंत्रता सेनानी की जमीन पर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। जमीन घोटाले के लिए पहले से ही चर्चित बाबा नगरी देवघर में एक बार फिर बड़े जमीन घोटाले की पृष्ठभूमि तैयार कर ली गयी है। इस बार जमीन माफियाओं की नजर स्वतंत्रता सेनानी की जमीन पर है। देवघर में स्वतंत्रता सेनानी की जमीन के बड़े हिस्से पर कुछ पुलिसकर्मियों ने कब्जा कर लिया है, जबकि दूसरे हिस्से पर माफिया सीना तान कर काम करा रहे हैं। यह जमीन नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज से जुड़ीं गीता रानी घोष की है। उनके पति का नाम अजीत मोहन घोष था। इनके पुत्र असीम मोहन घोष हैं। वह सरकार के आला अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी बात कोई सुन नहीं रहा है। जमीन माफियाओं ने इस जमीन से संबंधित जो कागजात तैयार किया है, उसमें अजीत मोहन घोष की पत्नी गीता रानी घोष की जगह सुशीला बाला घोष लिख दिया है। असीम के पिता की मृत्यु तीन दिसंबर 1962 को हुई और उनकी माता गीता रानी घोष की मौत 15 मई 1978 को हुई। जमीन माफियाओं ने कुछ अधिकारियों से मिल कर जो दस्तावेज तैयार कराया है, उसमें गीता रानी घोष को संतानहीन बता दिया गया है, जबकि वास्तविकता इसके उलट है। अभी दो दिनों से देवघर में इस जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस भूखंड में एक होटल है, जिसका नाम राजकमल है। उसकी दीवार के मलबे से बेला गांव निवासी मजदूर दिनेश गोस्वामी और पवन गोस्वामी की मौत हो गयी। इस मामले में अवैध कब्जा करने के आरोपी राजकमल होटल के मालिक सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    जमीन की जांच अलग से
    देवघर के सीओ अनिल कुमार सिंह उस जमीन की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकमल होटल के मालिक को नोटिस दिया जाना है कि वह जमीन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करायें। उन्होंने बताया कि कोलकाता निवासी असीम मोहन घोष की तरफ से सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिये गये हैं। प्रथम दृष्टया ये कागजात विवादित नहीं हैं। राजकमल होटल के मालिक ने सिर्फ आवेदन भेजा है, कोई दस्तावेज नहीं दिया है। होटल मालिक जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

    Land mafia of Deoghar eyeing freedom fighter's land
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयवर्द्धन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोविड सेंटर से फरार
    Next Article थाना में युवती को पीटनेवाले बरहेट के थाना प्रभारी सस्पेंड
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की

      May 23, 2025

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version