Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नई शिक्षा नीति पर जयराम रमेश ने पूछा- इसमें राजनीति विज्ञान शामिल है या नहीं
    Top Story

    नई शिक्षा नीति पर जयराम रमेश ने पूछा- इसमें राजनीति विज्ञान शामिल है या नहीं

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी देकर करीब 34 साल बाद शिक्षा नीति में परिवर्तन को महत्वपूर्ण बताया है। हालांकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस परिवर्तन पर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा है कि इस नई शिक्षा नीति में सम्पूर्ण राजनीति विज्ञान के लिए स्थान है कि नहीं।
    जयराम रमेश ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “एक बात मेरे लिए स्पष्ट नहीं है कि नई शिक्षा नीति में क्या संपूर्ण राजनीति विज्ञान अब भी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा है या नहीं?’ उन्होंने पूछा कि बदलाव में पुरानी बेहतर व्यवस्थाओं को नहीं बिगड़ना चाहिए। राजनीति विज्ञान इसी पुरानी बेहतर व्यवस्था का उदाहरण है।दरअसल नई शिक्षा नीति में स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नये बदलाव के मुताबिक 5वीं कक्षा तक की शिक्षा अब मातृभाषा में होगी। हायर एजुकेशन के लिए (लॉ और मेडिकल एजुकेशन को छोड़कर) सिंगल रेगुलेटर रहेगा। वहीं उच्च शिक्षा में 2035 तक 50 प्रतिशत गीईआर पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही चार साल के डिग्री प्रोग्राम, फिर एमए और उसके बाद बिना एम फिल के सीधे पीएचडी कर सकते हैं।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को  21वीं सदी की नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिली थी। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 34 सालों से शिक्षा नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उच्च शिक्षा में प्रमुख सुधारों में 2035 तक 50 फीसदी सकल नामांकन अनुपात का लक्ष्य और एक से ज्यादा प्रवेश/एग्जिट का प्रावधान शामिल है। ई-पाठ्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में विकसित किए जाएंगे। साथ ही वर्चुअल लैब विकसित करने के साथ एक राष्ट्रीय शैक्षिक टेक्नोलॉजी फोरम (एनईटीएफ) बनाया जा रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5 और 15 अगस्त को दिल्ली में आतंकवादी हमले का अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर बढ़ी सुरक्षा
    Next Article रिया पर केस दर्ज होने के बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया लिखा-सत्य जीतता है
    sonu kumar

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version