Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, अस्पतालों में व्यवस्था बेहतर करने की मांग
    Top Story

    प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, अस्पतालों में व्यवस्था बेहतर करने की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की है। दो पन्नों के लिखे पत्र में प्रियंका ने राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के इजाफे और उनके इलाज को लेकर हो रही दिक्कतों की बात कही है।

    मुख्यमंत्री योगी के नाम लिखे पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा है कि राज्य में बीते दिन कोरोना के 2500 मामले सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या में बाढ़-सी आई है। महानगरों के अलावा गांव भी इससे अछूते नहीं हैं, ऐसे में सरकार को ‘नो टेस्ट, नो कोरोना’ की पॉलिसी को छोड़ पारदर्शी तरीका अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि बिना जांच के कोरोना के खिलाफ लड़ाई अधूरी रहेगी और हालात अधिक भयावह होते जाएंगे। अस्पतालों में भी हालात बहुत खराब हैं। खस्ताहाल व्यवस्था और सुविधाओं की कमी के चलते लोगों में इतना डर है कि वे टेस्ट कराने के लिए जाने तक से कतरा रहे हैं, यह पूरी स्थिति सरकार की असफलता को दर्शाती है।
    कांग्रेस नेता ने कहा कि उप्र सरकार की ओर से दावा किया गया कि डेढ़ लाख बेड की व्यवस्था कर ली गई है लेकिन 20 हजार मरीज आने के बाद ही अफरातफरी मच गई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर अस्पतालों में भीड़ है तो उप्र सरकार महाराष्ट्र और दिल्ली की तरह अस्थाई अस्पताल क्यों नहीं बना रही है? इतना ही नहीं प्रियंका ने होम आइसोलेशन पर भी योगी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि इसे आनन-फानन में लागू नहीं किया जा सकता है।
    कांग्रेस महासचिव ने आगे लिखा है, ‘महोदय, स्थिति गंभीर होती जा रही है। आपसे आग्रह करती हूं कि सिर्फ प्रचार या न्यूज मैनेज करने से यह लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है।’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल ने मोदी सरकार पर लगाया आपदा में भी मुनाफा कमाने का आरोप
    Next Article राजस्थानः बैठक में विधायकों से बोले गहलोत- तैयार रहें, जरूरी हुआ तो राष्ट्रपति के पास भी जाएंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      रिम्स लैंड स्कैम केस में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार से एसीबी की पूछताछ शुरू

      June 11, 2026

      एनजीटी की रोक के बाद भी अवैध बालू खनन जारी, छापेमारी में दो वाहन जब्त

      June 11, 2026

      कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू

      June 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version