तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन तेल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आज फिर से लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आज दोनों की कीमतें स्थिर हैं. वैसे भी पेट्रोल की कीमत पिछले कुछ दिनों से स्थिर चल रही थी। लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी थी।

पिछले 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इससे 3 दिन पहले ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था। अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 23 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर. लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे।

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.64 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 76.77, 79.83 और 78.60 रुपये है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.64
मुंबई 87.19 79.83
चेन्नै 83.63 78.60
कोलकाता 82.10 76.77
नोएडा 81.08 73.56
रांची 80.29 77.50
बेंगलुरु 83.04 77.59
पटना 83.31 78.49
चंडीगढ़ 77.44 72.91
लखनऊ 80.98 73.49
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version