Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बदमाशों की गोली से घायल विक्रम जोशी ने अस्पताल में दम तोड़ा, पत्रकारों में भारी रोष
    Breaking News

    बदमाशों की गोली से घायल विक्रम जोशी ने अस्पताल में दम तोड़ा, पत्रकारों में भारी रोष

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद, जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से घायल पत्रकार विक्रम जोशी ने बुधवार की तड़के अंतिम सांस ली। अस्पताल के चिकित्सकों ने बुधवार के भोर में करीब 4बजे उनके परिजनों को विक्रम जोशी की मौत की खबर दी। सुबह के वक्त जब पत्रकारों को इसकी जानकारी मिली वे अस्पताल पहुंचे।

    उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद जिले के विजय नगर निवासी पत्रकार विक्रम जोशी (45 वर्ष)  पर सोमवार देर शाम रोजी कॉलोनी के पास कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था । उस वक्त विक्रम जोशी अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे थे और उनकी दो छोटी बेटियां भी उनके साथ थी। विक्रम जोशी को पहले  उनकी दो बच्चियों के सामने ही बुरी तरह पीटा गया और उसके बाद उनके सर में सटाकर गोली मार दी गई थी। यह सारा वाक्या एक सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो गया, जिसमें बदमाशों की दबंगई और चिल्लाती-रोती बच्चियों को देखकर यह मंगलवार को राष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बना। इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा था और आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं।
    गोली लगने के बाद विक्रम जोशी को नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। और आज सुबह उनकी मौत की सूचना आई।
    इस घटना की चौतरफा निंदा और पत्रकारों में रोष के बाद पुलिस ने तेज गति से कार्रवाई की और 9 लोगों को अब तक गिरफ्तार भी कर लिया है। पत्रकार पर हमले की वजह उनके द्वारा छेड़छाड़ की घटना का विरोध करना और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराना माना जा रहा है। विक्रम जोशी के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष दिए बयान में आरोप लगाया था कि विक्रम जोशी की बहन रोजी कॉलोनी में रहती है। हमलावरों ने कुछ दिन पहले विक्रम की भांजी के साथ छेड़छाड़ की थी ।जिसकी शिकायत विक्रम जोशी ने पुलिस में की थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने के बजाय मामले को लीपापोती करने में लगी रही। जिससे मामला बढ़ता गया और बदमाशों ने विक्रम जोशी पर कातिलाना हमला कर दिया ।
    मंगलवार को पत्रकार संगठनों ने  विक्रम जोशी पर हमले की  तीखीआलोचना की थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी । इस मामले में एसएसपी ने मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (प्रथम ) राकेश मिश्रा से कराई औक  प्रारम्भिक जांच के बाद प्रताप विहार चौकी प्रभारी राघवेन्द्र को सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी रवि समेत नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था
    इस सब कार्रवाई के बाद आज सुबह विक्रम जोशी की मौत की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर है, साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी रोष है । पत्रकारों की मांग है कि विक्रम जोशी के हत्यारों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और उसके परिजनों उनके परिजनों की आर्थिक मदद की जाए ।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाईकोर्ट की सुनवाई नियमित हो, चीफ जस्टिस को एसोसिएशन ने पत्र लिखा
    Next Article पीएम मोदी ने परमाणु वैज्ञानिकों को दी बधाई
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version