Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»उप्र सरकार ने 04 वर्षों में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में बनाया कीर्तिमान
    उत्तर प्रदेश

    उप्र सरकार ने 04 वर्षों में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में बनाया कीर्तिमान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार ने 04 वर्षों में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

    इस मौके पर उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. जेवर के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि का लीज एग्रीमेंट किया। कहा कि जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक अवस्थापना का संरचनात्मक विकास होगा। रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश में विगत 04 वर्षों के दौरान नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विगत 04 वर्षों में 04 एयरपोर्ट (बरेली, प्रयागराज, हिंडन, कानपुर) का विकास कार्य पूर्ण कराया जा चुका है तथा 10 एयरपोर्ट(आगरा, सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट, सोनभद्र, अयोध्या एवं जेवर) का विकास कराया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी तथा कुशीनगर में अन्तर-राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे हैं तथा जेवर एवं अयोध्या में बनने वाले अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डों से इनकी संख्या बढ़कर 05 हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप जेवर एयरपोर्ट प्रदेशवासियों के लिए न केवल मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा। विनिर्माण और निर्यात को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही हवाई यात्रा सुगम होगी। पर्यटन के क्षेत्र में भी अप्रत्याशित वृद्धि होगी।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रनवे की संख्या 2 से बढ़ाकर 06 किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस निमित्त प्रथम चरण (स्टेज-2) के लिए 1365 एकड़ भूमि के सापेक्ष राज्यांश 1084 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

    बताया कि प्रदेश में 2017 तक मात्र 4 पर्सनल एयरपोर्ट थे, उनमें से मात्र दो एयरपोर्ट से वायु सेवा चल पाती थी। लखनऊ व वाराणसी, गोरखपुर में एक फ्लाइट, वह भी कभी-कभी आती थी। यह स्थिति आगरा की भी थी। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में 08 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं।

    उन्होंने कहा कि न केवल मेरठ के नागरिकों के लिए, अपितु उस क्षेत्र अन्य लोगों का भी जेवर एयरपोर्ट एक सपना था। जेवर एयरपोर्ट के अंतर्गत आने वाले उन सभी किसानों का मैं अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण के दृष्टिगत सकारात्मक माहौल बनाने में सकारात्मक योगदान दिया।

    गौरतलब है कि, जेवर एयरपोर्ट का विकास पीपीपी मॉडल के अनुसार चार चरणों में किया जाना है। वर्ष 2021-22 में इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रारम्भ होकर प्रथम चरण का कार्य तीन वर्षों में पूर्ण होगा। जब यह एयरेर्पार्ट प्रारम्भ होगा तो 12 मिलियन पैसेंजर से शुरू होगा। जो चरणवार बढ़कर वर्ष 2040-50 तक 2.6 मिलियन टन कार्गो की क्षमता का विकास होगा। इससे व्यापार और उद्योगों को एक नई दिशा मिलेगी।

    कहाकि जिला प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के साथ मिलकर जेवर एयरपोर्ट के लिए चरणबद्ध ढंग से बिना किसी विवाद के भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को सम्पन्न किया अन्यथा यह वही क्षेत्र है, जहां पिछली सरकारों में कानून-व्यवस्था को लेकर भीषण संकट खड़ा हो जाता था। मैं इसके लिए सभी का अभिनंदन करता हूं।

    बताया कि आज जेवर एयरपोर्ट के लिए भूमि का लीज एग्रीमेंट व शेयर होल्डर एग्रीमेंट सम्पन्न हुआ है। यह एयरपोर्ट प्रधानमंत्री का वर्ष-2024 तक उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन माध्यम है। जेवर एयरपोर्ट के विकास के लिए अर्जित भूमि के लीज एग्रीमेंट व शेयर होल्डर एग्रीमेंट कार्यक्रम सम्पन्न होने पर दोनों पक्षों को हृदयतल से बधाई देता हूं। कहाकि हम जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर देशवासियों को बेहतरीन हवाई सेवा देने में सफल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिनेत्री जरीन खान की माँ अस्पताल में भर्ती
    Next Article आज हर विषय से ऊपर बढ़ती महंगाई का मुद्दा : सलमान खुर्शीद
    shivam kumar

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version