Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आज हर विषय से ऊपर बढ़ती महंगाई का मुद्दा : सलमान खुर्शीद
    Breaking News

    आज हर विषय से ऊपर बढ़ती महंगाई का मुद्दा : सलमान खुर्शीद

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस नेता सलमान ख़ुर्शीद एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने पेट्रोल- डीजल- एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोत्तरी सहित महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार क्रूर और निर्दयी नजर आ रही है। आज हर विषय से ऊपर बढ़ती महंगाई का मुद्दा है। देश में महंगाई चरम पर है। इस पर रोक लगाने में केंद्र सरकार लगातार विफल साबित हुई है। सलमान खुर्शीद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी सहित महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग लगातार दबे जा रहे हैं। देश में यह हालात तब हैं जब कोरोना संक्रमण कार्य चल रहा है। ऑक्सीजन मीटर पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है। जनता को किसी भी तरह से सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश के 23 करोड़ों लोग फिर एक बार गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान दो करोड़ लोगों ने अपना रोजगार को दिया। साथ ही 97 प्रतिशत लोगों की कमाई में गिरावट आई है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर महंगाई काबू नहीं कर पा रही है तो खुद को सरकार से मुक्त करे। हम सरकार चलाने के लिए तैयार हैं। आज पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर हो गया है और डीजल 90 रुपये हो गया है। कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के लिए तैयारी में जुट गई है। पार्टी पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि, जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी, कोरोना महामारी से निपटने में सरकार की विफलता सहित आदि मुद्दों को लेकर दोनों सदनों में जोर-शोर से उठाएगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक इरफान अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र सरकार ने 04 वर्षों में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में बनाया कीर्तिमान
    Next Article शरद पवार ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version