झारखंड में कोरोना अब खत्म होने की कगार पर है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। झारखंड में कोरोना के जितने नए मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।
शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि 24 घंटे में कोरोना से 32 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ 22 नए केस मिले हैं।
राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 46 हजार, 846 है। इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 419 मरीज ठीक हो चुके हैं। अबतक राज्य में पांच हजार, 122 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.43 प्रतिशत है।
दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन नए मरीज मिले है, जबकि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 69 है। सात मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85 हजार, 326 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार 669 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।