Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विकास कार्यों में जन सहभागिता जरूरी : हेमन्त सोरेन
    Jharkhand Top News

    विकास कार्यों में जन सहभागिता जरूरी : हेमन्त सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2021Updated:July 23, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छोटी-छोटी चीजों से बड़े बदलाव संभव
    संक्रमण काल में राज्यवासियों ने धैर्य का परिचय दिया

    रांची: शहर के सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ-साथ आम जनता की सहभागिता होनी जरूरी है। सरकार की विकास योजनाएं अनवरत चलती रहती हैं परंतु इन योजनाओं का लाभ हमें तभी पूर्ण रूप से मिलेगा जब हम जागरूक होकर सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभाएं। रांची शहर झारखंड की राजधानी है, राजधानी की छवि से पूरे राज्य की छवि बनती है। आज यहां 84 करोड़ की लागत से रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। हमारी सरकार की सोच है कि कोई भी विकास योजना लंबे समय के लिए होनी चाहिए जिसका लाभ सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी मिल सके। विकास का पैमाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं बल्कि पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित रांची शहर के विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के बीचो-बीच स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम एवं बड़ा तालाब का कायाकल्प कर आकर्षक रूप प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जो लोग बाहर से रांची आते हैं वे एक बार जरूर इन जगहों पर घूमने पधारें इस सोच के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

    समस्याओं के जिम्मेदार हम होंगे तो समाधान भी हमें ही ढूंढने पड़ेंगे
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विकास योजनाओं का स्वरूप पर्यावरण के साथ समन्वय स्थापित कर तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कारणों से समस्याएं उत्पन्न होंगी तो उसका समाधान भी हमें ही ढूंढने की जरूरत है। बेमौसम बारिश, बेमौसम कहीं बाढ़, कहीं तूफान, कहीं महामारी ये सब पर्यावरण से छेड़छाड़ अथवा दोहन का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 25-30 साल पहले की रांची का वातावरण और वर्तमान समय में रांची का वातावरण में काफी अंतर दिखाई पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि शहर के अंदर खाली जमीनों पर वृक्ष लगाकर शहर को हरा-भरा बनाया जाए इस निमित्त विभाग को निर्देशित भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयासों से ही नहीं बल्कि आम जनता को भी अपने वार्ड, गली-मोहल्लों में पौधारोपण करनी चाहिए तभी हम स्वच्छ वातावरण और सुंदर शहर की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सोच है कि कोई भी सरकारी अथवा निजी कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप बुके देने की परिपाटी को समाप्त कर उपहार स्वरूप पौधा देने की परिपाटी की शुरुआत की जानी चाहिए।

    छोटी-छोटी चीजों से बड़े बदलाव संभव
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में आपसभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर में अभी भी कई ऐसे वार्ड, गली-मोहल्ले हैं जहां सड़कें काफी संकीर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि सड़कें पतली और संकीर्ण होने से छोटी-छोटी गाड़ियां भी गली मोहल्लों में नहीं पहुंच पाती है अतएव शहरवासी इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें तथा अपने-अपने घरों के सामने स्वेछापूर्वक कुछ भूमि छोड़कर गृह निर्माण करें ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप जमीन छोड़ेंगे तो आप का भी अधिकार होगा कि सरकार उस जमीन पर सड़क निर्माण करे। छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखकर ही बड़े बदलाव किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ भविष्य का ख्याल रखते हुए लंबी कार्य योजना बनाने का काम कर रही है। रांची शहर में जनसंख्या का दबाव काफी तेजी से बढ़ा है। जनसंख्या के हिसाब से सड़कों पर गाड़ियां भी अधिक हो गई हैं। हल्की बरसात में सड़कों पर पानी बहने लगता है, हल्की तूफान से बिजली कट जाती है। रांची शहर के विकास कार्यों में तेजी के साथ-साथ हर पहलुओं पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। हम सभी लोग एकजुट होकर ही विकास कार्यों को मूर्त रूप दे सकेंगे। समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय और समझदारी दिखाकर करें तभी चीजें सुधरेंगी।

    लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची शहर में विभिन्न विकास परियोजना का शिलान्यास आज 84 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। मेरा मानना है कि इन विकास परियोजनाओं की राशि का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह राशि हजार करोड़ के बराबर हो सकती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास परियोजनाओं पर लापरवाही करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    संक्रमण काल में राज्यवासियों ने धैर्य का परिचय दिया
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गरीब-गुरबा, मजदूर वर्ग के लोग हतोत्साहित न हो इस हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्यवासी एवं रांचीवासियों ने संक्रमण काल में धैर्य का परिचय दिया है। यहां के लोग इस हेतु धन्यवाद के पात्र हैं। सभी लोगों के सहयोग से संक्रमण काल में राज्य को विकट परिस्थिति से बचाया गया है। आने वाली चुनौतियों के लिए भी हमसबों को तैयार रहने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर रांची विधायक श्री सी पी सिंह, हटिया विधायक श्री नवीन जयसवाल एवं उपमहापौर रांची श्री संजीव विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए अपनी-अपनी बातें रखीं। मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार सहित रांची के विभिन्न वार्ड पार्षद एवं अन्य उपस्थित थे।

    Public participation is necessary in development works: Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं
    Next Article यूपी की तरह हर राज्य में शुरू होनी चाहिए बाल सेवा योजना
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version