Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»प. बंगाल: एनएचआरसी रिपोर्ट में चुनाव बाद हिंसा को लेकर दिल दहलाने वाले दावे
    ताजा खबरें

    प. बंगाल: एनएचआरसी रिपोर्ट में चुनाव बाद हिंसा को लेकर दिल दहलाने वाले दावे

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के हर हिस्से में फैली बर्बर हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हाईकोर्ट में जो रिपोर्ट दी है वह दिल दहलाने वाली है। कहीं पता चला है कि 60 साल की महिला का उसके पोते के सामने दुष्कर्म किया गया है तो कहीं पिता के सामने बेटी का उत्पीड़न हुआ है।

    पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा में हजारों भाजपा सर्मथकों पर जमकर अत्याचार किया गया। कई स्थानों पर आज भी ये लोग अपने घर को छोड़कर दूसरी जगह रह रहे हैं। उनके घरों को तोड़ दिया गया है। बीते दो महीने में कई बार उनके घरों को निशाना बनाया गया।

    हाल ही में जब कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा की जांच कर रहे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक टीम ने उस क्षेत्र का दौरा किया तो कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा टीम का पीछा किया गया और हमले की भी कोशिश हुई थी।

    आयोग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में ममता बनर्जी सरकार पर हिंसा पर आंखें मूंदने का इल्जाम लगाया गया है। लोगों में अब भी भय का माहौल है। पीड़ित परिवार अभी भी किसी से मिलने से बच रहे हैं। 40 परिवारों में से सिर्फ आठ ने नए स्थानों पर मीडिया से मुलाकात करने के लिए सहमति जताई है, जबकि दो अन्य ने फोन पर बात की। दो परिवार सड़क के किनारे मिले। पीड़ित परिवारों के कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस से संपर्क किया था किन्तु पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। अंत में कुछ ने आयोग को शिकायत भेजी थी।

    हालांकि पुलिस का दावा है कि उन्होंने कॉलोनी के डोमपारा इलाके में हिंसा की एक घटना के लिए दो लोगों को अरेस्ट किया है। किन्तु किसकी गिरफ्तारी हुई पुलिस ने ये बताने से मना कर दिया। पूरे मामले को लेकर तृणमूल का कहना है कि इस हिंसा में उनका कोई रोल नहीं था।

    पलायन करने वाले परिवारों में शामिल होने का दावा करते हुए मेघा और अमित डे ने कहा कि वे अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकते रहे हैं। आखिर में उन्हें किराए पर एक कमरा मिला है लेकिन अब भी उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘डॉक्टर जी’ से सामने आया आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक
    Next Article मप्रः श्रद्धालुओं से भरी जीप 400 फीट गहरी खाई में गिरी, आठ की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      शुभम द्विवेदी के परिजनों को असम सरकार की ओर से सौंपा गया पांच लाख का चेक

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version