Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बंगाल: निर्वाचन आयोग से मिला टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल, छह महीने में उपचुनाव कराने की मांग
    ताजा खबरें

    बंगाल: निर्वाचन आयोग से मिला टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल, छह महीने में उपचुनाव कराने की मांग

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय का दौरा किया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के साथ बंगाल विधानसभा उपचुनाव व अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

    मुलाकात करने पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ’ब्रायन के अलावा टीएमसी सांसद सौगत राय, काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंदोपाध्याय, कल्याण बनर्जी और सुखेंदु शेखर रॉय हैं। टीएमसी बंगाल की सात विधानसभा सीटों के लिए चुनाव व उपचुनाव कराने में देरी को लेकर नाराजगी जता चुकी है।

    निर्वाचन आयोग के साथ बैठक के बाद तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि हमने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि पश्चिम बंगाल में लंबित सभी उपचुनाव छह महीने के अंदर आयोजित कराए जाएं। उन्होंने हमारी बात सुनी और हमें उम्मीद है कि हमारी चर्चा सफल रहेगी।

    बता दें कि मुख्यमंत्री बनर्जी नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के हाथों विधानसभा चुनाव हार गई थीं। ऐसे में, उपचुनाव उनके लिए बहुत महत्व रखते हैं।

    संविधान के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति विधायक या सांसद नहीं है और वह मंत्रिपद पर आसीन होता है, तो उसके लिए छह महीने में विधानसभा या विधानपरिषद या संसद के दोनों सदनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है। यदि मंत्री ऐसा नहीं कर पाता है, तो छह महीने बाद वह पद पर नहीं बना रह सकता। बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए चार नवंबर तक विधायक बनना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों की धार्मिक जमीन की अवैध खरीद-बिक्री धड़ल्ले से हो रही है: बंधु तिर्की
    Next Article यूट्यूब पर धमाल मचा रही धनबाद के भाई-बहन की डांसर जोड़ी
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      • मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version