बोकारो: चास थाना क्षेत्र स्थित चीरा चास फेज वन वास्तु विहार अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग दंपती ने चाकू, ब्लेड से नश काट सुसाइड का प्रयास किया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा हुआ है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इसमें परिवार के किसी भी आदमी का कोई दोष नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। सुसाइड की वजह अकेलापन और डिप्रेशन माना जा रहा है। हालांकि पुलिस घायल के ठीक होने के इंतजार में है। ताकि उनका बयान लिया जा सके।
बुजुर्ग दंपती के तीन लड़के और एक लड़की है। सभी दूसरे राज्य में रहते हैं। यहां बुजुर्ग दंपती अकेले रहा करते थे। दंपती की पहचान अखिलेश्वर प्रसाद (80) और मंजू देवी (77) के रूप में की गई। महिला चलने में असमर्थ थी। दंपती काफी दिनों से यहां बने फ्लैट में रह रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी बेटी और दामाद यहां आए थे और मुलाकात के बाद वापस अपने घर चले गए थे।