हजारीबाग: चौपारण थाना से 2 किमी दूर नावाडीह डोमाडाडी तालाब में शनिवार को दो युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों शुक्रवार से अपने घर से लापता थे। दोनों ही शराब पीने के आदि थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि शराब के नशे में दोनों तालाब के गहरे पानी में गिर गए होंगे और यही डूबने से उनकी मौत हो गई होगी।
मृतकों की पहचान सिकंदर भुइयां और ललन भुइयां पपरो रोड चौपारण निवासी के रूप में की गई। दोनों अक्सर शराब के नशे में धुत रहा करते थे। सुबह जब लोग तालाब की ओर पहुंचे तो उन्हें दोनों का शव दिखा। इसकी सूचना लोगों ने गांव में दी। फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।