रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय में वरीयता के आधार पर 3039 सब इंस्पेक्टरों की प्रोन्नति होगी। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी रेंज के डीआईजी और सभी वाहिनी के डीआईजी को पत्र लिखा गया है। झारखंड पुलिस में वरीयता के आधार पर सब इंस्पेक्टर की प्रोन्नति होगी। पुलिस मुख्यालय के द्वारा 3039 सब इंस्पेक्टरों की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसको लेकर जिला इकाई से मंतव्य भी मांगा है।

पुलिस मुख्यालय के द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि जिला इकाई में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर के बीच इसे प्रसारित किया जाए। साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से पत्र निर्गत की तिथि से 15 दिनों के अंदर आपत्ति प्राप्त किया जाए। इस संबंध में यदि संबंधित पदाधिकारियों की ओर से आपत्ति 15 दिनों के अंदर समर्पित किया जाता है, तो उसे मंतव्य और साक्ष्य के साथ उपलब्ध कराया जाए

सूचना विहित प्रपत्र में अलग से उपलब्ध कराया जा सकता है। किसी सब इंस्पेक्टर का नाम वरीयता सूची में नहीं हो। या प्रकाशित वरीयता सूची के अनुसार पदस्थापित नहीं हो, तो ऐसे पदाधिकारियों के संबंध में सूचना विहित प्रपत्र में अलग से उपलब्ध कराई जा सकता है, ताकि उनका नाम वरीयता सूची में सम्मिलित किया जा सके।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version