समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है इस बार उसे सत्ता से हटाना है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार उनकी पार्टी सपा 350 सीटों पर जीतेगी। बुधवार को उन्नाव जिले के सरौसी गांव के मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित पूर्व मंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपस्थित समूह को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने कहा कि भाजपा बस आपास में लड़वाने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ”बीजेपी सरकार के रहते नौजवानों की बेकारी बढ़ी, महंगाई बेलगाम हुई। साढ़े चार साल में एक फैक्ट्री प्रदेश में नहीं लगी है। लोगों को इस सरकार ने भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है।” बीजेपी को सत्ता से हटाने का आह्वान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी इस बार 350 सीटें जीतेगी।
कई बार विधायक, सांसद और मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे मनोहर लाल को नमन करते हुए यादव ने कहा कि आज यहां बड़ी रैली होनी थी जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। लेकिन जब कोविड खत्म होगा तो लाखों लोगों की रैली होगी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मनोहर लाल जीवनभर गरीबों, दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाते रहे और उनके लिए संघर्ष करते रहे।