Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बंगाल : ममता ने बुलाई मंत्रिमंडल की आपात बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसले संभव
    Breaking News

    बंगाल : ममता ने बुलाई मंत्रिमंडल की आपात बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसले संभव

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पांच दिन के लिए दिल्ली जाने से पहले अपने मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है। 26 जुलाई को बुलाई गई बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रही हैं। इससे पहले 26 जुलाई को उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया है कि ममता ने यह बैठक औचक बुलाई गई है, जिसकी वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में राज्य में निवेश के प्रस्तावों पर चर्चा, लॉकडाउन सहित कई मुद्दों पर अहम फैसला लिया जा सकता है। मंत्रिमंडल की इस बैठक को बुलाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। क्योंकि पिछली बैठक गुरुवार को ही हुई थी। एक अधिकारी ने बताया, “मंत्रिमंडल की औचक बैठक को बुलाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगी।”

    एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि, ”हमें इसके बारे में (बैठक) शनिवार देर शाम को ही पता चला है। मुझे लगता है कि कुछ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिसके बारे में मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल को जानकारी देना चाहती है। बता दें कि बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है और लॉकडाउन की पाबंदियां 30 जुलाई तक हैं। कल की मंत्रिमंडल की बैठक में इसे बढ़ाने या फिर समाप्त करने पर फैसला लिया जा सकता है।

    उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी सोमवार शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी और 29 जुलाई तक वहां रहेंगी। इस दौरान वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगी। 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी बैठक होनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तरप्रदेश में शुरू हुआ जनतंत्र का खेल
    Next Article यूपी चुनाव : उपलब्धियां गिना विपक्ष के हर दांव को कमजोर करेगी योगी सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version