Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूपी चुनाव : उपलब्धियां गिना विपक्ष के हर दांव को कमजोर करेगी योगी सरकार
    Breaking News

    यूपी चुनाव : उपलब्धियां गिना विपक्ष के हर दांव को कमजोर करेगी योगी सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम योगी
    दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में भाजपा

    राहुल सिंह
    यूपी चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा अपने सभी बड़े और दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। संभव है कि योगी आदित्यनाथ कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दिनेश शर्मा लखनऊ से, तो डॉ महेंद्र सिंह कुंडा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी मैदान में उतारने की तैयारी है। भाजपा का मानना है कि बड़े और दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। साथ ही उनके विधानसभा में चुन कर आने से एमएलसी की सीटें खाली होंगी, इसका फायदा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को होगा।

    चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर
    भाजपा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गयी है। इससे पहले भाजपा ने प्रदेश भर में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया। कार्यसमिति में यह साफ किया गया कि सेवा कार्यों से ही उत्तरप्रदेश उत्तम और अग्रणी प्रदेश बना है। लखनऊ में हुई बैठक में संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि विशेष अभियान चला कर और घर-घर संपर्क करते हुए योजनाओं और विचारधारा से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। बंसल ने इस दौरान कहा कि जनसंघ की शुरूआत कभी पांच सदस्यों की टीम के साथ हुई थी, जो आज विश्व की सबसे बड़ी इकाई बन गयी है।

    योगी सरकार का मास्टर स्ट्रोक
    उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा दावा किया। सरकार के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के सीएम रहते पिछले साढ़े चार साल में 6.65 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी मिली। उन्होंने बसपा और सपा सरकार से ज्यादा नौकरियां दीं। बसपा सरकार ने 5 साल में 95000 और सपा सरकार ने 5 साल में लगभग 2 लाख लोगों को नौकरियां दी थीं। योगी सरकार का दावा है कि दिसंबर तक कम से कम 75000 और युवाओं को नौकरी मिलेगी।
    योगी सरकार का यह दावा ऐसे वक्त पर आया है, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश में जुटे हैं।वहीं दूसरी तरफ 30 जुलाई को यूपी में नौ मेडिकल कॉलेजों का पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन भी चुनाव के मद्देनजर बुहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन दोनों उपलब्धियों से योगी सरकार ने साफ तौर पर विपक्ष के तरकश से दो तीर तो कम कर ही दिये। इससे यह भी साफ हो जाता है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों को सामने रख कर विपक्ष के हर दांव को कमजोर करेगी। अब विपक्ष के सामने मुद्दों को चुनने की चुनौती होगी। क्योंकि समय के साथ-साथ किसान आंदोलन का कमजोर होना यह साफ करता है कि विपक्षी पार्टियों में कहीं ना कहीं एकजुटता की कमी है, जिसका फायदा भाजपा विधानसभा के चुनाव में जरूर उठायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल : ममता ने बुलाई मंत्रिमंडल की आपात बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसले संभव
    Next Article टोक्यो ओलंपिक अपडेट, खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने किया निराश
    azad sipahi

      Related Posts

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026

      भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपराएं हमारी ताकत: प्रधानमंत्री

      April 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version