मालिक आंख बंद कर ले, तो बिल्लियां थाली में साथ खायेंगी ही : बाबूलाल मरांडी

झारखंड में विधायकों के खरीद-फरोख्त प्रकरण में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गहरी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है। उन्होंने कहा है कि अगर मालिक आंख बंद कर ले, तो बिल्लियां थाली में साथ खायेंगी ही।

झारखंड में दो लाख में चार आदमी मिल कर विधायक खरीद रहे हैं : डॉ निशिकांत दुुबे
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में दो लाख में चार आदमी मिल कर विधायक खरीद रहे हैं। झारखंड के विधायकों की कीमत दस हजार लगायी गयी है। बकरीद में तो बकरे की कीमत इससे ज्यादा है। धन्य विधायक, धन्य पुलिस। जोहार।

सरकार गिरानी होती तो होटल में थोड़े बैठे होते : सीपी सिंह
भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि अगर हमें सरकार गिरानी होती, तो हम इस तरह होटल में थोड़े बैठे होते। हम इतने बेवकूफ भी नहीं कि पकड़े जाते। ये सरकार खुद ही अपनी कहानी बना कर सुना रही है। दो लाख रुपये लेकर कौन सरकार गिराने आता है भाई। उन्होंने कहा कि पुलिस को माध्यम बना कर कहानी गढ़ी गयी है। इसमें कांग्रेस का विधायक एफआइआर करता है। पुलिस उस पर एक्शन करती है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के बारे में जो सूचनाएं आ रही हैं। उनके परिजन जो कह रहे हैं, इससे रांची पुलिस की कार्रवाई कठघरे में आ रही है। कोई सब्जी बेचनेवाला है, तो कोई दिहाड़ी मजदूर। यह हंसी का विषय है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version