आजाद सिपाही संवाददाता
सिमडेगा। झारखंड के वित्त मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के सिमडेगा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने की चिर परिचित मांग उठायी। जिस पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने में सरकार अवश्य उचित निर्णय लेगी। झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा है मंत्री परिषद में रिक्त एक पद पर कांग्रेस ने भी दावा किया है। साथ ही कहा कि यह सीएम के विशेषाधिकार क्षेत्र का मामला है। अंतिम निर्णय उन्हें ही लेना है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को सिमडेगा पंहुचे। सिमडेगा परिसदन में प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि चूंकि सिमडेगा जिला में 10 प्रखंड हैं, इसलिए यहां एक और अनुमंडल भी बनाया जा सकता है। विदित हो कि सिमडेगा जिले में अभी एक ही अनुमंडल है। मंत्री ने कहा विधायक इस मुद्दे को विधान सभा में उठाये। सरकार उचित निर्णय लेगी। कांग्रेस पार्टी धर्म-जाति से परे होकर कार्य करती है। धर्म के आधार पर मंत्री बनाने की बात को उन्होंने अस्वीकार करते हुए अप्रासंगिक बताया। रामेश्वर उरांव रविवार को कसाईदोहर गांव में आउटरीच कार्यक्रम से रूबरू होंगे।
मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनूप केसरी, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, मोहम्मद शमी आलम, तिलका रमन, उपाध्यक्ष श्याम लाल प्रसाद, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया, रोज, प्रतिमा सोरेंग, सुरेश द्विवेदी, फुल केरिया डांग, भागीरथी साहू, क्लेमेंट टेटे, महिमा डांग, अमृत डुंगडुंग और प्रभात किंडो के अलावा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंत्री पद पर कांग्रेस का दावा, पर सीएम लेंगे अंतिम निर्णय:रामेश्वर उरांव
Previous Articleकोरोना से जान गंवानेवालों को न्याय दिलायेगी आजसू
Next Article ओलंपिक में गोल्ड लाओ, दो करोड़ पाओ