Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिक्षा में भेदभाव ‘विषबेल’ को जन्म देगा!
    Breaking News

    शिक्षा में भेदभाव ‘विषबेल’ को जन्म देगा!

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रशांत झा
    कोल्हान के संस्कृत विद्यालयों ने मध्यमा (दसवीं) में मुस्लिम छात्रों का नामांकन लेने से मना करने की बात सामने आ रही है। ऐसा नहीं कि इन स्कूलों में सभी सीटें फुल हो गयी हैं। बच्चों का नामांकन केवल इसलिए नहीं लिया गया, क्योंकि वह एक विशेष जाति और संप्रदाय के हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है, ये संस्कृत विद्यालय हैं। यहां मुस्लिम बच्चों का नामांकन नहीं ले सकते हैं। उनके लिए मदरसा है। ये संस्कृत स्कूल जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला और चक्रधरपुर में हैं। यह अजीबो-गरीब घटना ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे भेदभाव को सोचने के लिये मजबूर कर दिया है।

    देश में शिक्षा व्यवस्था में भेदभाव बहुत पहले से व्याप्त है। महाभारत में गुरू द्रोण ने यही काम किया था। उन्होंने कर्ण को सूतपुत्र होने के नाम पर शिक्षा देने से मना कर दिया था। जिसका नतीजा था कि कर्ण में गुरू द्रोण के प्रति गुस्सा और नफरत देखने को मिला। कर्ण की छवि में यह अपमान अंत तक झलकता रहा। देश में आज भी यही हो रहा है। खासतौर पर स्कूली शिक्षा में भेदभाव की जड़ें बहुत गहरी हैं। इसको खाद, पानी, पोषण देने वाला ताकतवर समूह शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया है। साथ ही उस बाजार का नियंत्रक बना बैठा है, जो संगठित माफिया की तरह कार्यरत है। वह न केवल नियमों को तोड़ता है, बल्कि मनमाफिक नियम निर्धारण में भी पर्याप्त सक्षम है। गरीबों और अमीरों के बच्चों की शिक्षा में स्पष्ट अंतर दिखता है। इसका असर छोटे-छोटे संस्थानों पर भी होने लगा है। बाल्यपन में शिक्षा में अंतर एक ‘विषबेल’ को जन्म दे रहा है।

    भारतीय संविधान के पहले ही पन्ने पर सभी के समानता की बात लिखी है। सवाल है यह कैसी समानता है? बच्चों की शिक्षा में भेदभाव क्या समानता को दर्शता है? शिक्षा क्षेत्र में हुए विभिन्न सर्वे इस तथ्य की पुष्टि करते हैं कि शिक्षण संस्थाओं में जातीय या सांप्रदायिक भेदभाव के चलते छात्र हीनभावना का शिकार हो रहे हैं।

    कई बार छात्र अपमान और उपेक्षा के चलते अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। झारखंड के कोल्हान के तीन संस्कृत स्कूलों में संप्रदाय के नाम पर बच्चों को दाखिला नहीं देने की यह घटना संभवत: पहली बार हुआ है। पर इस पहली घटना के साथ ही सचेत होने की जरूरत है। क्योंकि इसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता है। इस पर गंभीरता से विचार और रोकथाम के लिये ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: कोरोना से 62 लोग हुए स्वस्थ, 54 नए मरीज
    Next Article कोरोना वायरस: अगस्त में आएगी तीसरी लहर, आईसीएमआर ने बताया महामारी होगी कितनी खतरनाक
    azad sipahi

      Related Posts

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025

      राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version