Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»द्वारका मंदिर के शिखर पर फिर लहराया 52 गज का भगवा
    Breaking News

    द्वारका मंदिर के शिखर पर फिर लहराया 52 गज का भगवा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मंगलवार को बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ था झंडा
    वर्ष 2023 तक इस झंडा के लिए भक्त करा चुके हैं बुकिंग

    द्वारका। भारी बारिश के बीच मंगलवार को बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त द्वारका के मंदिर का झंडा बदल कर 52 गज का नया भगवा झंडा फिर से लगा दिया है।

    मंदिर पर बिजली गिरने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और ध्वज समिति ने ध्वज और खंभे के नुकसान का आकलन किया था। इसके बाद शनिवार से मंदिर के शिखर पर 15 अनुभवी कारीगरों ने मरम्मत कार्य किया शुरू किया था। इसके बाद मंदिर के शिखर पर पहला भगवा झंडा फहराया गया। मंदिर के शिखर पर नया भगवा झंडा लगने पर श्रद्धालुओं ने हर्ष व्यक्त किया।

    द्वारकाधीश मंदिर के शिखर पर 52 गज का झंडा फहराने की परंपरा है। इस झंडे को लगवाने के लिए भक्त उत्साहित रहते हैं और उन्हीं के धन से झंडा लगाया जाता है। इस झंडे के लिए फिलहाल वर्ष 2023 तक के एडवांस बुकिंग हो चुकी है। नई बुकिंग फिलहाल बंद है। इसके अलावा मंदिर में नीचे भी एक झंडा फहराया जाता है। इस झंडे को दिन में पांच बार बदला जाता है। ऐसी मान्यता है कि द्वारकाधीश मंदिर के ऊपर फहराया गया झंडा सूर्य और चंद्रमा का प्रतीक है। और जब तक सूर्य और चंद्रमा रहेंगे तब तक द्वारकाधीश का नाम रहेगा। द्वारका मंदिर में सेवा और पूजा के प्रभारी गूगल कम्युनिटी के ट्रस्टी वात्सल्यभाई पुरोहित ने बताया कि अगले दो साल यानी साल 2023 तक झंडा फहराने की बुकिंग हो गई है। फिलहाल छह महीने से बुकिंग बंद है। बुकिंग फोन के जरिए भी की जा सकती है।

    उल्लेखनीय है कि द्वारकाधीश मंदिर हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। द्वारका हिंदू धर्म में चारधाम के तीर्थों में से एक की मान्यता है। द्वारका में द्वारकाधीश कृष्ण का मंदिर उस स्थान पर है, जहां हजारों साल पहले द्वापर युग में भगवान कृष्ण की राजधानी थी। इस मंदिर में ध्वजारोहण का विशेष महत्व है। इस ध्वज की विशेषता यह है कि हवा की दिशा जो भी हो, यह ध्वज हमेशा पश्चिम से पूर्व की ओर उड़ता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा धाम में इस वर्ष भी नहीं लगेगा श्रावणी मेला, तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी निराश
    Next Article कोरोना ने फैला दी है उधार की महामारी
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version