Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एक लाख करोड़ का निवेश, पांच लाख को रोजगार
    Jharkhand Top News

    एक लाख करोड़ का निवेश, पांच लाख को रोजगार

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 7, 2021Updated:July 7, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। हेमंत सरकार ने झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दे दी है। यह 1 अप्रैल 2021 से लागू होगी। सरकार ने एक लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। इसके लागू होने से राज्य में पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यह पॉलिसी पांच साल तक राज्य में प्रभावी रहेगी। पॉलिसी में पांच सेक्टर को तव्वजो दी गयी है, जिसमें टेक्सटाइल, आॅटोमोबाइल, आॅटो कंपोनेंट, एग्रो फूड प्रोसेसिंग एंड मीट प्रोसेसिंग, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन के अलावा मैन्यूफैक्चर पर जोर दिया गया है। झारखंड आनेवाली कंपनियों को राज्य सरकार की ओर से पांच फीसदी अतिरिक्त सब्सिडी दी जायेगी। अगर प्राइवेट अस्पताल और यूनिवर्सिटी आती है, तो उन्हें सरकार इंसेंटिव देगी। मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में छह प्रस्तावों पर सहमति दी गयी।
    अतिरिक्त टैक्स माफ किया गया
    लॉकडाउन के दौरान जो बस आॅनर टैक्स जमा नहीं कर पाये थे, उन्हें अब लेट फाइन की राशि नहीं देनी होगी। राज्य सरकार ने लेट फाइन की राशि को माफ कर दिया है। साथ ही सरकार द्वारा एनआइसी को सॉफ्टवेयर में बदलाव करने का आदेश दिया गया है।

    कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले
    सत्र 2021-2023 के बीएड में बिना परीक्षा के ही मेधा सूची तैयार कर रिजल्ट जारी की जायेगी। ऐसा कोरोना संक्रमण को देखते हुए किया जा रहा है। छात्रों की मेधा सूची स्नातक में आये नंबर के आधार पर तैयार होगी।
    कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य सेवा में अनुबंध पर अपनी सेवा देने वाले सभी कर्मियों को विभाग की ओर से एक महीने की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। विभाग की तरफ से प्रोत्साहन राशि देने के लिए करीब 16.25 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
    कोविड के मद्देनजर अब स्वास्थय विभाग की तरफ से हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को अनुबंध पर छह महीने तक रखा जायेगा। इन्हें हर शिफ्ट के हिसाब से भुगतान किया जायेगा। फाइनल इयर पीजी मेडिकल स्टूडेंट को 3500, एमबीबीएस डॉक्टर को 2000, इंटर्न को 1500, फाइल इयर एमबीबीएस को 1200, फाइनल इयर बीएससी नर्सिंग को 550 और आयुष-डेंटल स्टूडेंट्स को 800 रुपये प्रति शिफ्ट दिया जायेगा।
    कला संस्कृति विभाग की तरफ से गुरु शिष्य परंपरा पर योजना तैयार हुई है। विभाग की तरफ से ऐसी परंपराओं का चयन किया जायेगा, जो विलुप्त होने की कगार पर हैं। इन परंपराओं को विभाग संरक्षण देने के अलावा इसका प्रसार भी करेगा। योजना के मुताबिक गुरु और शिष्य का चयन होगा, जिसमें गुरु को विभाग की तरफ से 12000, सहायक गुरु को 7500 और शिष्य के भोजन और आवास पर विभाग की तरफ से 3000 रुपये खर्च किये जायेंगे। बताया गया कि किसी भी विधा के लिए 10 प्रशिक्षु का चयन किया जायेगा। इस योजना की एक विधा पर विभाग की तरफ से करीब 11.88 लाख रुपये खर्च किये जाने की योजना है।

    नयी उद्योग नीति से निवेश के द्वार खुलेंगे : हेमंत
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कैबिनेट ने जिस नयी उद्योग नीति को पास किया है, उससे निवेश के द्वार खुलेंगे, वह भी बेहतर ढंग से खुलेंगे। लोग राज्य में निवेश करने के लिए आयें। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि दुर्भाग्य है इस राज्य का, जो बड़े पैमाने पर लोग दूसरे राज्य में जाते रहे हैं, इसे वर्तमान सरकार ठीक करेगी। कई मजबूरियों में लोग बाहर गये हैं। बाहर में उन्हें बहुत प्रताड़ना झेलनी पड़ी है, यह सर्वविदित है। जो मजदूर कानून है, उसका भी सही तरीके से पालन नहीं हो पाता है। उसको लेकर केंद्र सरकार से कई बार चर्चा की गयी है। इस विषय पर हमें थोड़ा और आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि आप देखे होंगे कि लगातार राज्य सरकार बाहर से मजदूरों को ला रही है। जिन मजदूरों को मदद की आवश्यकता है, सरकार उनको मदद करती है। मृत मजदूरों के शव को भी सरकार ला रही है।
    उम्मीद है कि राज्यपाल राज्य को सही दिशा देने में भूमिका निभायेंगे
    सीएम हेंमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में नये राज्यपाल की नियुक्ति की गयी है। मुझे उम्मीद है कि नये राज्यपाल राज्य को बेहतर दिशा देने में भूमिका निभायेंगे।

    employment to five lakhs Investment of one lakh crores
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिकॉर्ड : 24 साल से करप्शन के एक मामले की जांच कर रही रांची पुलिस
    Next Article मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाएंगे कम से कम 5 मंत्री!
    sonu kumar

      Related Posts

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025

      भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा

      June 18, 2025

      बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद
      • भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा
      • बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
      • झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version