Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रिकॉर्ड : 24 साल से करप्शन के एक मामले की जांच कर रही रांची पुलिस
    Jharkhand Top News

    रिकॉर्ड : 24 साल से करप्शन के एक मामले की जांच कर रही रांची पुलिस

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची (आजाद सिपाही)। करोड़ों रुपये के करप्शन के एक मामले की जांच 24 वर्षों से रांची पुलिस कर रही है। उस समय झारखंड बिहार से अलग भी नहीं हुआ था। इंजीनियरों की जिस चौकड़ी ने करोड़ों रुपये का गबन किया वे उस समय सरकार की नाक के बाल हुआ करते थे। बड़ी गड़बड़ी करने के कारण उस समय उनके खिलाफ जांच करायी गयी। इस संबंध में कोतवाली थाने में कांड संख्या 147/97 दर्ज किया गया है। 27 मार्च 1997 को दर्ज इस मामले में भादवि की धारा 409/34 लगायी गयी है। इस मामले में भवन निर्माण और आवास विभाग के तत्कालीन सहायक अभियंता राकेश रंजन प्रसाद सिन्हा, जेई राम अवध तिवारी, राम नारायण प्रसाद, सुरेश कुमार रस्तोगी और सियाराम सिंह को नामजद किया गया था। रांची पुलिस ने इस मामले में राकेश रंजन प्रसाद सिन्हा और सुरेश कुमार रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। अभियोजन की स्वीकृति संबंधित विभाग की ओर से नहीं दी गयी है। 25 मार्च 2021 को रांची पुलिस की ओर से इस संबंध में एक पत्र गृह विभाग को भेजा गया है। इसके पहले भी वर्ष 2019 में अभियोजन की अनुमति देने के संबंध में पत्राचार किया गया। लेकिन अनुमति नहीं मिली। अभियोजन की अनुमति नहीं मिलने से सवाल उठ रहा है कि इनका प्रभाव इतना है कि कोई निर्णय अब तक नहीं हो पाया।
    डीसी ने लिखा पत्र : रांची डीसी ने गृह विभाग के प्रधान सचिव को इस संबंध में पत्र भेजकर मुकदमा चलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि अभियोजन की अनुमति नहीं मिलने से मामला लंबित चला आ रहा है।
    क्या लिखा पुलिस ने : इस पूरे मामले में रांची पुलिस ने डीसी को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया है कि यह मामला संयुक्त बिहार का है। तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। दो अन्य आरोपी जमानत पर हैं। इनके खिलाफ साक्ष्य भी है। इनपर मुकदमा चलाने की अनुमति दी जाये। अगर अभी भी इस मामले में अनुमति नहीं मिली तो मामला लटका रह सकता है।
    होती रही जांच तीन की हो गयी मौत
    24 साल से इस मामले की जांच चल रही है। जांच किस रफ्तार में हो रही है इसका अंदाजा एफआइआर दर्ज होने के वर्ष से लगाया जा सकता है। आरोपियों में से तीन राम अवध बिहारी, राम नारायण प्रसाद और सिया राम सिंह की मृत्यु हो चुकी है। रांची पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाया है। मामले मेें आरोप पत्र भी दाखिल किया गया है। लेकिन मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं मिल पायी।

    Record: Ranchi Police investigating a case of corruption for 24 years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीवनभर दबे-कुचलों की बेहतरी के लिए लड़ते रहे फादर स्टेन स्वामी
    Next Article एक लाख करोड़ का निवेश, पांच लाख को रोजगार
    sonu kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version