Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डॉ श्यामा प्रसाद के सपनों का भारत बना रही मोदी सरकार: दीपक प्रकाश
    Jharkhand Top News

    डॉ श्यामा प्रसाद के सपनों का भारत बना रही मोदी सरकार: दीपक प्रकाश

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 7, 2021Updated:July 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय एकात्मता के लिए बलिदान देनेवाले राजनेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही थे। मंगलवार को ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं।
    अपने नयी दिल्ली स्थित आवास पर उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आंदोलन करते हुए अपना बलिदान दिया। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए समाप्त कर उनके सपनों को साकार किया है।
    कुशल संगठनकर्ता थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी : धर्मपाल सिंह
    भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रेरणास्रोत और जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता थे, जिन्होंने कांग्रेस की तुष्टीकरण और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एक विशाल वट वृक्ष का बीजारोपण किया। भारतीय जनसंघ का विस्तृत प्रवाह आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे महापुरुष की चिंतन छाया में राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर है। प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमंत दास तथा कई अन्य के नाम शामिल हैं।
    नव नियुक्त राज्यपाल का किया स्वागत
    रांची। प्रदेश भाजपा ने झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि श्री बैस के लंबे संसदीय और संवैधानिक पदों के अनुभव से झारखंड की जनता लाभान्वित होगी।

    Modi government is making India of Dr. Shyama Prasad's dreams: Deepak Prakash
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआउटरीच अभियान को लोगों का मिल रहा साथ: डॉ रामेश्वर
    Next Article राजनीति की नयी परिभाषा गढ़ रहे सुदेश
    sonu kumar

      Related Posts

      विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे

      August 9, 2025

      झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर, अप-डाउन लाइन ठप

      August 9, 2025

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे
      • वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन 1.51 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा
      • कुलगाम आतंकी मुठभेड़ में सेना के 2 जवान बलिदान, 2 जवान घायल
      • दिशोम गुरु के सच्चे सिपाही हैं हेमंत सोरेन
      • कोढ़ा पुलिस ने चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version