आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। नये राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को अपराह्न 2:20 बजे रांची पहुंचेंगे। सरकार ने उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। वे 14 जुलाई को 1:20 बजे झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि रंजन राजभवन परिसर में ही शपथ दिलायेंगे। मूल रूप से रायपुर के रविनगर के रहने वाले 74 वर्षीय रमेश बैस वर्तमान में त्रिपुरा के राज्यपाल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version