Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तीरथ हैं बहाना क्या ममता हैं निशाना !
    Breaking News

    तीरथ हैं बहाना क्या ममता हैं निशाना !

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रशांत झा
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। तरह-तरह की चर्चाओं को भी जन्म दे गया है यह इस्तीफा। हालांकि रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट के चलते उनको इस्तीफा देना पड़ा। कोविड के कारण उपचुनाव नहीं हो सकेगा। उनकी सरकार को जो समय मिला, उसमें अधिक से अधिक आमजन का विकास किया गया। इतने समय के लिए मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। यह पक्ष सार्वजनिक है। दूसरा पक्ष सार्वजनिक नहीं, लेकिन चर्चा में जरूर है। कहा जा रहा है, भाजपा नेतृत्व ने एक तीर से दो शिकार का प्रयास किया है। पहला भाजपा को लग गया कि अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव में तीरथ का चेहरा सटीक नहीं बैठ रहा, इसलिए हटाया। दूसरा तीरथ के बहाने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा गया है।

    राजनीतिक गलियारे की चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व यह जान चुका था कि तीरथ सिंह रावत में दम नहीं है। वह अपनी सरकार की वापसी या भाजपा की जीत सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं। आखिरकार कुंभ का ठीकरा भी उन पर ही फोड़ दिया गया।

    तीरथ ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया या भाजपा आलाकमान की मर्जी उनकी मर्जी बन गयी, इस सवाल का जवाब तो वही दे सकते हैं। लेकिन सच यही है कि तीरथ जिस संवैधानिक संकट का हवाला दे रहे हैं, वह अभी आया नहीं है।

    चुनाव आयोग ने अभी तक उपचुनाव नहीं कराने की घोषणा नहीं की है। पिछले एक हफ्ते से मीडिया में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव कराये जाने की ही चर्चा है। जिसकी घोषणा जुलाई अंत या अगस्त पहले सप्ताह में होने की संभावना जतायी जा रही है। दो दिन पहले तक तीरथ उपचुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे। वह 10 सिंतबर तक मुख्यमंत्री पद पर रह सकते थे। ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग की घोषणा से पहले दो जुलाई को अचानक इस्तीफा देना सामान्य परिस्थिति तो नहीं ही कही जा सकती है। यही कारण है कि राजनीतिक सर्किल में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के कारणों को पश्चिम बंगाल के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

    संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के प्रावधानों का लाभ उठाते हुए ममता बनर्जी गत 5 मई को बिना चुनाव जीते ही मुख्यमंत्री बन गयी हैं। ममता के पास 5 नवंबर तक का समय है। इससे पहले उन्हें चुनाव जीतना होगा। चुनाव आयोग क्या वहां भी चुनाव नहीं कराने की सोच रहा है। हालांकि ममता बनर्जी तीरथ सिंह नहीं हैं। अगर चुनाव आयोग ने वहां चुनाव नहीं कराया, तो ममता कई तरह के कदम उठा सकती हैं। उसमें एक कदम अदालत का रुख करना भी हो सकता है। दूसरा यह कि वह 5 नवंबर से एक-दो दिन पहले इस्तीफा दे दें। और फिर विधायक दल का नेता बन कर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा कर दें।

    ऐसा कर वह फिर से छह महीने के लिए मुंख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। मगर संवैधानिक संकट को रोक पाने में वह सफल हो जायेंगी, इसकी गारंटी नहीं है। भाजपा विरोधियों के बीच चर्चा है कि भाजपा किसी ऐसी ही परिस्थिति का ताना-बाना बुनने का प्रयास कर रही है। भाजपा को कितनी सफलता मिलेगी, यह तो वक्त बतायेगा, फिलहाल तीरथ सिंह रावत के बलिदान के बहाने पश्चिम बंगाल पर जो तीर छोड़ा गया है, उसकी सनसनाहट ममता बनर्जी तक तो पहुंच ही रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबसे प्रभावित देश अमेरिका ,विश्व में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी जारी, संक्रमण का आंकड़ा 18.34 करोड़ के पार
    Next Article ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसे हो रहा नया स्कैम, कैश ऑन डिलीवरी के दौरान रहें अलर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version