आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सावन आने में महज 10 दिन बचे हैं। सावन मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त रांची पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं। पवित्र माह सावन में यहां भक्तों की संख्या एक लाख से भी ज्यादा हो जाती है। इसे लेकर रांची जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को सदर एसडीओ दीपक दुबे और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए की अध्यक्षता में पहाड़ी मंदिर न्याय समिति की बैठक हुई। इस दौरान एसडीओ और डीएसपी ने पहाड़ी मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया, और कई दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 को ध्यान में रखकर तैयारी की जाये। झारखंड सरकार ने आदेश दिया है कि श्रावणी मेला कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर मनाया जायेगा। अरघा सिस्टम से जलाभिषेक किया होगा। सावन महीने के दौरान खोया पाया और अन्य लोगों की सूचना देने के लिए साउंड सिस्टम लगाये जायेंगे। बैठक के दौरान विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था दुरूस्त करने पर जोर दिया गया। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
सावन में पहाड़ी मंदिर में पहुंचेंगे लाखों शिवभक्त, तैयारी में जुटा प्रशासन
Related Posts
Add A Comment