सिमडेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को सिमडेगा में 30 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर सिमडेगा आए हैं। गरजा के निकट एकलव्य विद्यालय भवन का उद्घाटन अर्जुन मुंडा ने किया। मौके पर परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया। उपायुक्त एवं एसपी ने पुष्प गुच्छ देकर मुंडा का स्वागत किया। मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड में एकलव्य विद्यालय खोला जाएगा, ताकि सीबीएससी पैटर्न पर ग्रामीण इलाके के बच्चों को भी शिक्षा मिल सके। शिक्षा के अधिकार के तहत केंद्र सरकार ने इसकी पहल की है। विद्यालय भवन के उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में है अर्जुन मुंडा ने वृक्षारोपण किया। इसके बाद वह समाहरणालय दिसा की बैठक में भाग लेने के लिए चले गए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



