बेगूसराय। लंबे समय के बाद एक बार फिर रविवार की सुबह-सुबह बेगूसराय सहित बिहार के विभिन्न जिलों में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। रविवार को छुट्टी रहने के कारण जब लोग अलसाए से अपने घरों में ही थे, तभी अचानक सुबह करीब 7:58 बजे 10-12 सेकंड तक सब कुछ हिलने लगा। अचानक पूरा सामान सहित घर को हिलता देख लोग जब तक सतर्क होते झटका समाप्त हो गया।

सुबह-सुबह भूकंप का झटका सिर्फ बेगूसराय ही नहीं बिहार के करीब तमाम जिले और नेपाल में भी महसूस किए गए हैं। कुछ लोगों को इस हलके झटके का पता भी नहीं चला, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार हो रहा हो रहे पोस्ट से सभी को जानकारी मिल गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में होने की बात सामने आई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version