Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»र्द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस के बिगड़े बोल, मच गया सियासी बवाल
    Breaking News

    र्द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस के बिगड़े बोल, मच गया सियासी बवाल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले इस पद की एनडीए उम्मीदवार र्द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी से सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार ने श्रीमती मुर्मू के बारे में कहा है कि वह एक सभ्य महिला हैं, लेकिन हमें उन्हें आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। द्रौपदी मुर्मू इस देश की एक ह्यबेहद ही दुष्ट विचारधाराह्ण के साथ खड़ी हैंं। वह यहीं नहीं रुके। अजय कुमार ने आगे कहा कि हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। उनके राष्ट्रपति रहते हाथरस की घटना हुई, उन्होंने एक शब्द नहीं बोला। उनके कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जातियों की स्थिति और बदतर हो गयी है। बता दें कि अजय कुमार हाथरस की उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जिसमें एक दलित युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी थी।

    डॉ अजय कुमार ने कहा कि प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना मोदी सरकार अच्छी तरह से जानती है। यशवंत सिन्हा एक अच्छे उम्मीदवार हैं। अजय कुमार ने इस चुनाव को ‘राष्ट्र की आत्मा के लिए लड़ाई’ की संज्ञा दे दी। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा के पक्ष में सभी समान विचारधारा के लोगों को एक साथ आना चाहिए। हालांकि उनके बयान पर काफी बवाल मचने के बाद उन्होंने पलटी मारी और कहा कि भाजपा ने उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ा है।
    भाजपा ने घेरा

    डॉ अजय कुमार की टिप्पणी पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। पार्टी ने इसे कांग्रेस का आदिवासी विरोधी नजरिया बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर कहा कि कांग्रेस ने श्रीमती मुर्मू का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अजय कुमार ने द्रौपदी मुर्मू के बारे में कहा है कि वह एक ह्यबुरी विचारधाराह्ण का प्रतिनिधित्व करती हैं, इसलिए हमें उन्हें आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। द्रौपदी मुर्मू को पुडुचेरी कांग्रेस ने पहले डमी कैंडिडेट कहा था और अब यह बयान आया है। ऐसे में कांग्रेस ने भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार का अपमान किया है।

    भाजपा आइटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने कहा कि अगर र्द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं, तो वह आदिवासियों को सशक्त करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए ने आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। यह एक ऐसा कदम है, जो आदिवासी समाज को सशक्त करेगा। कांग्रेस नेता उन्हें बुराई का प्रतीक कहते हैं, सिर्फ इसलिए कि वह एक आदिवासी हैं। यह शर्मनाक है।

    कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

    गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार हैं। इस रेस में वह अब तक सबसे आगे दिख रही हैं। अगर वह निर्वाचित होती हैं, तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी और प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति। ओड़िशा के एक पिछड़े जिले मयूरभंज के एक गांव में रहने वाले एक आदिवासी परिवार में मुर्मू का
    जन्म हुआ। परिवार में भीषण गरीबी के बावजूद उन्होंने पढ़ाई पूरी की। वह 2013 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनी थीं। वह 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रही थीं।

    कांग्रेस का यह सोच सामंती मानसिकता का परिचायक : बाबूलाल
    द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार की विवादित टिप्पणी पर झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस की यह सोच परिवारवादी सामंती मानसिकता की परिचायक है। आजादी के बाद 54 साल से ज्यादा देश पर हुकूमत करने वाली कांग्रेस ने आदिवासियों को क्या दिया, यह दुनिया जानती है। लेकिन आज भाजपा-एनडीए ने आजाद भारत में पहली बार किसी आदिवासी संताल महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है, तो इन कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के पत्रकार के रहस्योदघाटन के बाद फिर संदेह के घेरे में हामिद अंसारी की भारत के प्रति वफादारी
    Next Article शिवसेना शिंदे की या ठाकरे की?
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version