Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर पर्यावरण को संरक्षित करना जरूरी : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर पर्यावरण को संरक्षित करना जरूरी : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2022Updated:July 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -झारखंड विधानसभा परिसर में स्पीकर और मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण
    • -झारखंड विधानसभा में 73वां राज्यव्यापी वन महोत्सव आयोजित
    • -जंगलों में आग लगने की सूचना एवं अन्य शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें

    रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को विधानसभा परिसर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 73वें राज्यव्यापी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वन महोत्सव एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए। प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। वन आधारित क्षेत्रों में आरा मशीन प्लांट के जरिए कुछ असामाजिक लोग धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। इस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए नहीं तो बचे हुए पेड़ भी कट जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने पर अविलम्ब उसकी सूचना आम व्यक्ति भी वन विभाग के पदाधिकारियों को दे सकें इस निमित्त विभाग टोल फ्री नंबर जारी करे। जंगलों में पेड़ कटाई से लेकर आग लगने तथा अन्य गतिविधियों की शिकायत लोग विभाग के पदाधिकारियों को कर सकें इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संरक्षण के लिए मैनुअली के साथ-साथ तकनीक का भी उपयोग करें। जल, जंगल, जमीन झारखंड वासियों का वजूद है। इनका संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि पेड़ है तभी जीवन है।

    पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर विकास की लकीर नहीं खींच सकते

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में विकास की ऊंचाइयों को छूते-छूते कहीं न कहीं पर्यावरण पर भी चोट पहुंच रहा है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर हम विकास की लकीर नहीं खींच सकते। सड़क चौड़ीकरण, कारखानों का निर्माण, शहरीकरण, जलाशय निर्माण सहित कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके विकास तथा जीर्णोद्धार के लिए अनगिनत पेड़ों की कटाई की जाती है। हमें इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि विकास कार्यों के लिए जितनी पेड़ों की कटाई की जाती है उससे कई गुना पेड़ों को लगाकर ही इसकी भरपाई की जा सकेगी। हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें यह जिम्मेदारी उठानी होगी।

    वन्य प्राणियों का विचरण जंगल कटने के स्पष्ट संकेत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जो लोग अपने कैंपस में वृक्ष लगाएंगे उन्हें प्रति वृक्ष पांच यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। शहरी क्षेत्रों में लोग अपने-अपने घर आंगन पर पेड़ लगाकर यह लाभ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आज 73वां वन महोत्सव मना रहे हैं। इन 73 वर्षों में वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जितना कार्य हुआ है वह संतोषप्रद नहीं दिख रहा है। जितनी हरियाली दिखनी चाहिए थी वर्तमान में उतनी हरियाली नही दिख रही है, जो चिंता का विषय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी जंगली जीव-जंतुओं का विचरण देखा जा रहा है। जंगली जीवों का निरंतर आवागमन स्पष्ट संकेत देता है कि वनों की कटाई निरंतर जारी है। वन्य प्राणियों के घरों को उजाड़ कर उन्हें बेघर किया जा रहा है तभी वे गांव और शहरों की ओर अपना विचरण कर रहे हैं। हम जंगलों को कटने से बचाकर ही वन्य प्राणियों को संरक्षित कर सकेंगे।

    इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित विशिष्ट अतिथियों ने झारखंड विधानसभा परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सभी विधायक, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के घर पहुंची ईडी की टीम
    Next Article रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की फिर धमकी
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version