Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 से, तैयारियों में जुटा विभााग
    Breaking News

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 से, तैयारियों में जुटा विभााग

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 19, 2022Updated:July 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से पांच अगस्त तक आहूत है। सत्र की तैयारी में विभाग जुट गये हैं। छह दिवसीय सत्र के दौरान पूछे जाने वाले अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के लिए उत्तर भी तैयार किए जा रहे हैं। सचिवालय के अधिकांश विभाग ने कोषांग भी खोल दिया है। जिलों से प्रश्नों के जवाब लिए जा रहे हैं।

    इधर, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है और प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी 2022-23 के लिए प्रस्ताव मांगा है। इस सत्र में एक अगस्त को प्रथम अनुपूरक बजट पेश दिया जायेगा। ऐसे में वित्त विभाग ने सभी विभागों से 22 जुलाई तक हर हाल में बजटीय प्रस्ताव तैयार कर मांगा है। यह प्रस्ताव ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

    वित्त सचिव ने कहा है कि राज्य योजना, केंद्रीय सेक्टर योजना, केंद्र प्रायोजित योजना में बजटीय उपबंध करने संबंधी प्रस्तावों पर योजना एवं विकास विभाग की सहमति के बाद ही विचार किया जायेगा। ऐसे सारे प्रस्ताव योजना विकास विभाग के अनुमोदन के बाद ही वित्त विभाग के पास भेजा जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य ऐसे प्रस्ताव जिसे लाना जरूरी हो तो आकस्मिक स्थिति में ही उसे लाया जायेगा।

    केन्द्र सरकार द्वारा केंद्र प्रायोजित योजना या केंद्रीय सेक्टर स्कीम में भारत सरकार से राशि प्राप्त हो गयी है और उसका उपबंध, खर्च नहीं किया गया है या बजटीय राशि अपर्याप्त है तो अनुपूरक में इससे संबंधित प्रस्ताव देने को कहा गया है। विगत वर्ष, चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र प्रायोजित योजना या केंद्रीय सेक्टर स्कीम में भारत सरकार से राशि प्राप्त हो गयी है और उसका बजट या खर्च नहीं किया गया या राशि अपर्याप्त है तो प्रस्ताव वित्त विभाग को दिया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्य बजट में किसी त्रुटिपूर्ण बजटीय में यदि कोई सुधार की आवश्यकता हो तो सरेंडर के साथ प्रस्ताव देने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के कलाकार हर क्षेत्र में हासिल कर रहे नया मुकाम : मुख्यमंत्री
    Next Article मैट्रिक-इंटर संपूरक परीक्षा की तैयारी शुरू, पहली से सातवीं तक के बच्चे होंगे प्रमोट
    azad sipahi

      Related Posts

      शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

      August 5, 2025

      गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

      August 5, 2025

      गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version